राष्ट्रीय

Delhi Blast: अल फलाह यूनिवर्सिटी केस,10 लोग लापता, दिल्ली ब्लास्ट सेल से जुड़ाव की आशंका

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला परिसर के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 10 लोग ब्लास्ट के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। इन सभी के मोबाइल फोन भी बंद मिल रहे हैं। एजेंसियों को आशंका है कि ये लोग घटना से जुड़े हो सकते हैं या फिर किसी प्रकार के ग्राउंड वर्कर के रूप में भूमिका निभा रहे थे।

वीडियो के जरिए ब्रेनवॉश करने की कोशिश

जांच में सामने आया है कि कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी ने न केवल अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए तैयारी की थी, बल्कि वह कई अन्य युवाओं को भी आत्मघाती मिशनों के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक उमर नबी लगातार वीडियो संदेश बनाकर युवाओं को भेजता था, ताकि उन्हें इस रास्ते पर प्रेरित किया जा सके।

मोबाइल से बरामद हुए 70 से अधिक वीडियो

NIA के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन से उमर के 12 वीडियो समेत कुल 70 से अधिक वीडियो मिले हैं। ये वीडियो कम से कम 11 युवाओं तक भेजे गए थे, जिनमें से 7 कश्मीरी मूल के हैं और सभी किसी न किसी रूप में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े पाए गए हैं। शेष चार युवक उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं।

सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार के बाद आमिर को भेजे गए वीडियो

जांच अधिकारियों ने बताया कि आमिर रशीद अली, जिसने उमर को I-20 कार उपलब्ध करवाई थी, खुद आत्मघाती हमलावर बनने को तैयार नहीं था। इसके बाद उमर ने उसी पर भी दबाव बनाते हुए ब्रेनवॉशिंग वाले वीडियो भेजने शुरू कर दिए। एजेंसियों को शक है कि उमर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं को निशाना बनाकर एक पूरी फिदायीन टीम तैयार कर रहा था।

जैश-ए-मोहम्मद ने शुरू की आत्मघाती हमलों के लिए फंडिंग

सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भारत में और आत्मघाती हमले करने के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि संगठन की ओर से 6400 रुपए की मांग की जा रही है, जिसे पाकिस्तान के एक ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए जमा कराया जा रहा है। इस धनराशि का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के लिए जूते और कपड़े खरीदने में किया जाना है।

हमले से दो सप्ताह पहले पुलवामा पहुंचा था उमर

दिल्ली ब्लास्ट में खुद को उड़ा लेने वाला डॉ. उमर नबी घटना से लगभग दो सप्ताह पहले पुलवामा के कोइल गांव स्थित अपने घर गया था। वहां उसने अपने दो मोबाइल फोनों में से एक अपने भाई जहूर इलाही को सौंप दिया और कहा कि यदि उसके बारे में कोई खबर आए तो फोन को पानी में फेंक देना।

तालाब से बरामद फोन में मिला ‘शहादत ऑपरेशन’ वाला वीडियो

जहूर की पूछताछ में पता चला कि उमर ने उसे 26 से 29 अक्टूबर के बीच फोन दिया था। 9 नवंबर को जब अल-फलाह यूनिवर्सिटी में उमर के साथियों की गिरफ्तारी की खबर आई, तो घबराकर उसने फोन को घर के पास स्थित एक तालाब में फेंक दिया। बाद में जब सुरक्षा एजेंसियों ने उमर के दोनों फोन तलाशे, तो वे बंद मिले; एक की अंतिम लोकेशन दिल्ली, जबकि दूसरे की पुलवामा पाई गई।

तालाब से बरामद फोन पानी में भीगा होने के कारण खराब था, लेकिन तकनीकी जांच में उससे एक वीडियो रिकवर कर लिया गया, जिसमें उमर अपने आत्मघाती हमले को ‘शहादत का ऑपरेशन’ कह रहा था। यह फोन और अन्य डिजिटल सबूत अब NIA को सौंप दिए गए हैं।

Read More : Delhi Blast: 10 दिन की रिमांड पर जासिर बिलाल वानी, NIA की जांच से आतंक नेटवर्क का सच निकलेगा

Thetarget365

Recent Posts

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: संजय दत्त पर पाकिस्तानी फैन ने लुटाई दौलत, गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 और लाखों की एंटीक घड़ी

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की लोकप्रियता की सीमाएं…

6 minutes ago

Singrauli Adani Power Plant: सिंगरौली अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, कंपनी ऑफिस में आगजनी, कई वाहन फूंके

Singrauli Adani Power Plant: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने…

27 minutes ago

PM Modi on Rani Rashmoni: ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी की फिसली जुबान! रानी रासमणि पर दिए बयान से बंगाल में सियासी घमासान

PM Modi on Rani Rashmoni:  आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

42 minutes ago

Bihar Crime: बिहार के सारण में हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कुएं में फेंककर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के डोरनी (डेरनी) इलाके से एक रूह कंपा देने…

53 minutes ago

This website uses cookies.