दिल्ली

Delhi Terror Plot: दिल्ली पुलिस ने नाकाम की ISI और लश्कर की बड़ी साजिश, 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर रची गई इस साजिश के आरोप में अब तक 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल था, जिसे सीमा पार से संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई ने दिल्ली में होने वाले संभावित आतंकी हमलों के खतरे को टाल दिया है।

7 फरवरी के ‘एंटी-नेशनल’ पोस्टरों से शुरू हुई जांच

इस पूरे मामले की कड़ियाँ 7 फरवरी को दिल्ली में लगाए गए देश-विरोधी (Anti-National) पोस्टरों से जुड़ी हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और रूट मैपिंग के जरिए जांच तेज की थी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से स्पेशल सेल ने कोलकाता से दो मुख्य संदिग्धों, उमर फारुक और बांग्लादेशी नागरिक रॉबिन उल इस्लाम को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि इन्हीं दोनों ने दिल्ली में पोस्टर लगाए थे ताकि सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा सके और आतंकी गतिविधियों के लिए जमीन तैयार की जा सके।

बांग्लादेश से साजिश रच रहा है पुराना अपराधी शब्बीर अहमद

एडिशनल कमिश्नर ने खुलासा किया कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन है, जो फिलहाल बांग्लादेश में बैठकर निर्देश दे रहा है। शब्बीर का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है; उसे 2007 में दिल्ली पुलिस ने एके-47 के साथ गिरफ्तार किया था। 2019 में अपनी सजा पूरी करने के बाद वह चकमा देकर बांग्लादेश भाग गया और वहां से लश्कर-ए-तैयबा का हैंडलर बन गया। वह उमर फारुक और रॉबिन जैसे युवाओं को रेडिकलाइज कर उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है।

कोलकाता में बनाया था ‘सेफ हाउस’, मालदा से जुड़े तार

जांच में यह भी सामने आया कि संदिग्ध उमर फारुक, जो पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है, शब्बीर से मिलने खुद बांग्लादेश गया था। इन आतंकियों ने कोलकाता में एक ‘सेफ हाउस’ भी किराए पर लिया था, जहाँ बैठकर वे अपने मंसूबों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा, 10 फरवरी को कोलकाता में भी इसी तरह के पोस्टर लगवाए गए थे। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल को तमिलनाडु के कुछ संदिग्धों से भी मदद मिल रही थी, जो गारमेंट फैक्ट्रियों की आड़ में आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बने हुए थे।

IED धमाकों की थी योजना: मोबाइल और चैट्स से खुला राज

आतंकियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई संदिग्ध वीडियो बरामद हुए हैं। इन वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने देश के कई बड़े शहरों की रेकी (Reece) की थी। स्पेशल सेल को उनके मोबाइल से ऐसे चैट्स मिले हैं जिनमें बुरहान वानी के पक्ष में प्रचार और देश के प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा इन संदिग्धों के माध्यम से ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (IED) ब्लास्ट करने की फिराक में था।

केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी जांच जारी

फिलहाल, दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य नामों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क को फंडिंग कहाँ से मिल रही थी और क्या इनके तार देश के अन्य स्लीपर सेल्स से भी जुड़े हैं। दिल्ली और कोलकाता के गारमेंट यूनिट्स में काम करने वाले इन संदिग्धों ने जिस तरह से अपनी पहचान छिपाकर साजिश रची, उसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Read More:  Assam Politics: असम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने थामा भाजपा का दामन

Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

6 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

6 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

8 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

8 hours ago

This website uses cookies.