राष्ट्रीय

Delhi Red Fort Blast: PM मोदी ने पहली बार क्यों कहा, ‘जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया…’, जाने बड़ी वजह!

Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक खड़ी कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। इस विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Read More : Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 8 की मौत, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा में हाई अलर्ट

Delhi Red Fort Blast: प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके से प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

प्रारंभिक जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि धमाका एक पार्क की गई कार में हुआ, हालांकि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए FSL और बम निरोधक दस्ते जांच में जुटे हैं। घटनास्थल को पूरी तरह से कॉर्डन ऑफ (घेराबंदी) कर दिया गया है, और आसपास की सभी CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती सबूतों से यह एक उच्च तीव्रता वाला विस्फोट प्रतीत होता है।

Delhi Red Fort Blast: देशभर में हाई अलर्ट

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।मुंबई पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए सभी धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया है।सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों में दहशत

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में कई वाहनों के शीशे टूट गए और आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने इलाके को खाली कराकर दमकल विभाग की टीमों को बुलाया, जिन्होंने आग पर काबू पाया।दिल्ली पुलिस, एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है—क्या यह आकस्मिक विस्फोट था या सुनियोजित आतंकी हमला, इसका पता लगाया जा रहा है।

लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थल के पास हुआ यह धमाका सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

Read More : Delhi Car Blast: दिल्ली दहलाने वाले धमाके की वो अंधेरी रात, क्यों 13 ने जान गंवाई? जांच में क्या निकला?

Thetarget365

Recent Posts

Lover Couple Suicide: छत्तीसगढ़ में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, शादी से इनकार पर प्रेमी जोड़े ने खेत में की खुदकुशी

Lover Couple Suicide: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

2 minutes ago

Stock Market Crash: ईरान युद्ध के साये में शेयर बाजार क्रैश, निवेशकों के डूबे ₹23 लाख करोड़, हाहाकार

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार, 13 मार्च 2026 का दिन किसी…

9 minutes ago

LPG Crisis in India : होर्मुज रूट ठप होने से गैस किल्लत का खतरा, सरकार ने जारी किए 10 कड़े नियम

LPG Crisis in India :  मध्य पूर्व में जारी ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच…

14 minutes ago

Operation Epic Fury: ट्रम्प का ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ से मोहभंग? ईरान पर हमले के पीछे की नई ‘पीस थ्रू स्ट्रेंथ’ रणनीति

Operation Epic Fury: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अनपेक्षित बयानों के लिए विश्व…

20 minutes ago

This website uses cookies.