ताज़ा खबर

Delhi Seema Singh Murder Case : मेरठ से भी ज्यादा दर्दनाक है ये हत्याकांड.. बोरे में भरकर लाश पर सीमेंट की ढलाई.. फेंक दिया नाले में, पढ़ें पूरी कहानी

नई दिल्ली : मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की तरह ही दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक नामी प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए चौंकाने वाला तरीका अपनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह (47) ने अपनी पत्नी सीमा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक की बोरी में पैक किया और सीमेंट व रेत का मिश्रण डालकर उसे जमाया। इसके बाद शव को एक नाले में फेंक दिया गया। महिला के शव की शिनाख्त उसकी नाक में पहनी नोज पिन के आधार पर की गई।

गुमराह करने की कोशिश, फिर गिरफ्तारी

हत्या के बाद अनिल ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि उसकी पत्नी वृंदावन गई हुई है। हालांकि, पुलिस की पूछताछ और सबूतों की कड़ियाँ जुड़ने पर मामला सामने आ गया। जांच में अनिल का एक साथी शिवशंकर भी शामिल पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

20 साल पुराना रिश्ता, दो बेटे

सीमा सिंह और अनिल की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं एक 17 साल का और दूसरा 6 साल का। कुछ समय से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। अनिल अपनी मां के साथ गुरुग्राम स्थित फार्महाउस में रहता था, जबकि सीमा दिल्ली के द्वारका स्थित एक कोठी में अपने बेटे के साथ रहती थी।

सीमा के मायके वालों का कहना है कि द्वारका की कोठी की चाबी सिर्फ दो लोगों सीमा और अनिल के पास थी, जिससे हत्या में पति की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हुआ कि सीमा की मौत गला दबाकर की गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या की वजह जानने की कोशिश जारी है।

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

1 hour ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

3 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

3 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

3 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

3 hours ago

This website uses cookies.