प्रतापपुर @thetarget365 जिला मांग संघर्ष समिति ने अपनी पूर्व घोषणा अनुसार बुधवार को अधिवक्ता संघ की अगुआई में प्रतापपुर-वाड्रफनगर (Demand to create a district) को राजस्व जिला बनाने की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली के बाद समिति ने प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत को मुख्यमंत्री के नाम 17 बिंदुओं में उल्लेखित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व जिला मांग संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में एकजुट हुए लोगों ने नगर के सांस्कृतिक भवन में बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला बनाने की मांग को लेकर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत वहां से पूरे नगर में रैली निकाल जिला बनाना होगा के नारे लगाते हुए सभी लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मांग संघर्ष समिति के संरक्षक गिरीश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धनंजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव भजन मराबी, जनपद पंचायत अध्यक्ष जगत लाल आयम, नगर पंचायत प्रतापपुर, जरही व वाड्रफनगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, ग्राम, जनपद, जिला पंचायत, व्यापारी संघ के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, पत्रकार व आमलोग शामिल रहे। इधर कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, खड़गवां चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल दलबल के साथ तैनात रहे।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.