Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 लुचकी घाट पर बने फ्लाईओवर को प्रारम्भ करने की मांग लगातार की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने इस संबंध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
परवेज आलम ने ज्ञापन में कहा है कि फ्लाईओवर का काम पूर्ण हो गया है लेकिन उसे खोला नहीं गया है। ठेका कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की लापरवाही से मानसून शुरू होते ही यहाँ हर रोज जाम लग रहा है। रविवार की रात भी लुचकी घाट पर दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने मौके पर एक भी यातायात पुलिसकर्मी या थाना क्षेत्र की पुलिस नहीं थे। इस बरसात में यदि इस फ्लाईओवर को व्यवस्थित ढंग से चालू नहीं किया गया तो समस्या यथावत बनी रहने से विकराल स्थिति निर्मित हो जाएगी। वहीं उन्होंने फ्लाई ओवर के सुचारु रूप से प्रारंभ होने तक कीचड़ में तब्दील पुराने मार्ग में पोकलेन सहित अन्य मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। यातायात पुलिस भी मौजूद हो, ताकि परेशान लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.