Dharmendra Hospitalised: बॉलीवुड के ही-हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के अस्पताल में एडमिट किया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल्स पर भी इस खबर ने तेजी से वायरल होना शुरू कर दिया। लेकिन परिवार और करीबी सूत्रों ने फैंस को राहत देते हुए साफ कर दिया कि अभिनेता की हालत पूरी तरह ठीक है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र को अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट किया गया है। अभिनेता की उम्र को देखते हुए नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती है। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि किसी ने उन्हें हॉस्पिटल में देखा और तुरंत खबर बन गई, जिससे फैंस में चिंता बढ़ गई।धर्मेंद्र के परिवार ने साफ किया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ हैं और केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे। यह जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं भेजी।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र की उम्र अब 89 साल हो चुकी है। इसके बावजूद वे फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने फैंस के लिए नई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। लंबे करियर और उम्र के बावजूद उनका स्वास्थ्य जांच के दौरान पूरी तरह संतुलित बताया जा रहा है।
अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ भी फैंस के लिए बड़ी उत्सुकता का विषय बनी हुई है। यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। धर्मेंद्र के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनकी परफॉर्मेंस हमेशा की तरह प्रभावित करेगी।
धर्मेंद्र के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर ने शुरुआती दौर में फैंस को चिंतित कर दिया था, लेकिन परिवार के बयान और डॉक्टरों की पुष्टि ने इसे सिर्फ रूटीन चेकअप तक सीमित कर दिया। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र का स्वस्थ रहना और नई फिल्मों में सक्रिय रहना उनके फैंस के लिए एक बड़ी राहत है।धर्मेंद्र की स्वस्थ स्थिति और आगामी फिल्में यह साबित करती हैं कि बॉलीवुड के यह ही-हीमैन अपनी उम्र के बावजूद इंडस्ट्री में योगदान देना जारी रखेंगे।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.