Thetarget365

टेंट संचालकों में विवाद : सरगुजा का कार्यक्रम अब सूरजपुर स्थानांतरित

सरगुजा में बिलासपुर टेंट संचालक की पिटाई

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला मुख्यालय में एक अक्टूबर को वृद्धजन दिवस के दिन आयोजित होने वाला कार्यक्रम राजनीति का शिकार हो गया। अब यह आयोजन सूरजपुर जिले में होगा। सरगुजा में पहले कार्यक्रम तय था। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आने को लेकर तैयारियां की जा रही थी। बताया जा रहा है प्रदेश स्तर पर टेंट संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण पिछले दिनों बिलासपुर के एक टेंट संचालक की पिटाई भी हो गई।

बताया जा रहा है कि 01 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज स्थित हॉकी मैदान में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। जिसको लेकर सरगुजा जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। अंबिकापुर के एक टेंट संचालक इस कार्य को काफी कम दर पर कर रहे थे। इसी बीच राजनीतिक पहुंच लगा, बिलासपुर के एक टेंट संचालक ने इस कार्यक्रम में इंट्री मार दी, फिर क्या था, नाराज सरगुजा के टेंट संचालकों ने बिलासपुर से आए टेंट संचालक की पिटाई कर दी। हालांकि इसकी कोई पुलिस रिपोर्ट आहत ने दर्ज नहीं कराई है बल्कि अपना प्रभाव दिखा सरगुजा के आयोजन को सूरजपुर ले जाने में बिलासपुर का टेंट संचालक कामयाब हो गया।

सूरजपुर जिले में 01 अक्टूबर को आयोजित वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आने की खबर है। इस आयोजन में सरगुजा संभाग से बाहर संचालित बिलासपुर के टेंट हाउस को आयोजन सम्बंधित सारी जिम्मेदारी सौपी गई है। इसको लेकर सरगुजा और सूरजपुर जिले के टेंट संचालकों में आक्रोश है।

thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

2 hours ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

2 hours ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

3 hours ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

5 hours ago

This website uses cookies.