अंबिकापुर@thetarget365 : सरगुजा जिले में राजस्व पटवारी संघ के जिला स्तरीय चुनाव का आयोजन शनिवार को राजमोहिनी भवन, अंबिकापुर में संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव में संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव परिणामों के अनुसार, उदयपुर तहसील के पटवारी संतोष अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 90 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण यादव को 36 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव टोप्पो ने 87 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कमल प्रताप सिंह को 39 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए संदीप साहनी निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष पद के लिए कुल 126 मत डाले गए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए भी कुल 126 मत पड़े।
चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, “मैं पटवारी संघ के हर सदस्य की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तकनीकी संसाधनों के विकास, वेतन वृद्धि, पदोन्नति तथा कार्य व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करूंगा। संगठन की एकता और अधिकारों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”
चुनाव परिणामों के बाद पूरे संगठन में नई ऊर्जा और नवसृजन की भावना का संचार हुआ। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पटवारियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.