Ambikapur News : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मैच में एफ.सी. कोटया ने डी. ब्रदर बढ़नीझरिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में संत इग्नासूस चर्च नमनाकला ने यूनाइटेड इलेवन अंबिकापुर को 2-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
पहले मैच में दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों से ही जोरदार खेल दिखाया। मध्यांतर से ठीक पहले कोटया के खिलाड़ी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी कोटया ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक और गोल दागा और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।
वहीं दूसरे मैच में यूनाइटेड इलेवन अंबिकापुर और संत इग्नासूस चर्च नमनाकला के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में नमनाकला ने गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में यूनाइटेड इलेवन ने कई प्रयास किए, लेकिन नमनाकला की डिफेंस और गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया। खेल के अंतिम क्षणों में नमनाकला ने एक और गोल कर मुकाबला 2-0 से जीत लिया।
आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, अमित पाण्डेय, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह और मंगल कुमार ने निभाई।
प्रतियोगिता के तहत कल दो क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच रेलवे करंजी और फुटबॉल क्लब चौरा के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला पी.जी. इलेवन अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब भटगांव के बीच खेला जाएगा।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.