संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : सत्तीपारा और रेवापुर ने दर्ज की जीत

Football competition : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को स्वर्गीय संकल्प वर्मा, पूर्व खिलाड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक से शुरू हुई। जिला फुटबॉल संघ सरगुजा की ओर से खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगजीत मिंज, पूर्व खिलाड़ी रणविजय सिंह और पूर्व एसआई जगदाले मौजूद रहे।

ads

पहले मैच में एफ.सी. सत्तीपारा और सेंट जान स्कूल अंबिकापुर आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने प्रथम हाफ से लेकर अंतिम समय तक गोल करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिणाम तय करने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें एफ.सी. सत्तीपारा ने 4-1 से जीत दर्ज की।

ads

दूसरे मैच में घघरी और फुटबॉल क्लब रेवापुर की भिड़ंत हुई। शुरुआती समय तक दोनों पक्ष गोल करने में असफल रहे, लेकिन मध्यांतर के बाद रेवापुर के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल कर 1-0 से मुकाबला जीत लिया।

आज के मैचों का संचालन निर्णायक मंडल के दिनेश जायसवाल, दिनेश तिर्की, प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, धनंजय सिंह, अमित पाण्डेय, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह एवं मंगल कुमार ने किया।

कल का मैच

प्रतियोगिता का अगला चरण रविवार, 7 सितंबर को खेला जाएगा। पहला मैच एफ.सी. मुक्तिपारा और न्यू क्लब जामदोहर के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला एफ.सी. करई और सैनिक स्कूल अंबिकापुर के बीच खेला जाएगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.