Ambikapur News : गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों से सरगर्म रही। सोमवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पहले मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, वहीं दूसरे मैच में मेन्ड्रा खुर्द की टीम ने अपने उम्दा खेल से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली।
पहला मैच एफ.सी. सत्तीपारा और बिशुनपुर के बीच खेला गया। पूरे समय दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी गोल नहीं हो सका। मैच का निर्णय टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें बिशुनपुर की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की।
दूसरा मुकाबला मेन्ड्रा खुर्द और फुटबॉल क्लब रेवापुर के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में ही मेन्ड्रा खुर्द के खिलाड़ी विष्णु ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद हरिओम ने दूसरा गोल दागकर जीत को पक्का कर दिया। इस तरह मेन्ड्रा खुर्द ने 2-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका आयुष राजवाड़े, अंकुश, नितेश, बालसाय राजवाड़े, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े एवं मंगल कुमार ने निभाई।
16 सितम्बर को एफ.सी. परसोड़ी का मुकाबला न्यू क्लब जामदोहर से तथा एफ.सी. बृजनगर का मुकाबला पी.जी. इलेवन अंबिकापुर से होगा।
Vijay CM Oath : तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…
iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…
Chirmiri Ram Katha : छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…
Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…
This website uses cookies.