Ambikapur News : सरगुजा संभाग में फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आगामी 24 अगस्त 2025 से संभाग स्तरीय नॉक आउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़ किया जाएगा। बुधवार को संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

संघ ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का विजेता टीम ₹51,000 व ट्रॉफी, उपविजेता टीम ₹31,000 व ट्रॉफी, जबकि सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण टीम को ₹5,100 का इनाम दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता में “स्व. भीष्म सिंह खेल पुरस्कार” से नवोदित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन लगभग एक माह तक चलेगा, जिसमें बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, महेंद्रगढ़ और अंबिकापुर जिले की टीमें भाग लेंगी।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। प्रतिभागी अपना पंजीयन स्पोर्ट्स सेंटर या मयूर स्पोर्ट्स अंबिकापुर से प्राप्त कर सकते हैं।










