Raipur DMF Scam: रायपुर में DMF घोटाला, ईडी की टीम ने करीब 20 घंटे तक छापेमारी कर और जब्त किए अहम दस्तावेज

Raipur DMF Scam:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाले (District Mineral Fund Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजिम में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने करीब 20 घंटे तक छापेमारी कर अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। यह रेड निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू और अन्य अधिकारियों से जुड़े 575 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की जांच के तहत की गई है।

ads

किन-किन के ठिकानों पर छापे?

ईडी की टीमें कारोबारी विनय गर्ग, पवन पोद्दार और सतपाल छाबड़ा सहित कृषि उपकरण सप्लाई से जुड़े कारोबारियों, ठेकेदारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के ठिकानों पर पहुंचीं।

Adst

भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में अन्ना एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर पर रेड हुई।

Adst

शांति नगर में सीए आदित्य अग्रवाल के घर से डिजिटल डिवाइस जब्त की गई।

राजिम में उगम राज कोठारी के घर और दुकान को सील कर दस्तावेजों की जांच की गई।

क्या है DMF घोटाला?

ED और EOW की जांच में खुलासा हुआ है कि District Mineral Fund (DMF) के तहत आने वाली राशि को फर्जी टेंडरों, प्रोजेक्ट्स और सप्लाई के नाम पर गलत तरीके से खर्च किया गया।

कृषि उपकरण, ट्रेनिंग, खेल सामग्री और मेडिकल उपकरण जैसे प्रोजेक्ट में मोटा कमीशन वसूला गया।

IAS रानू साहू पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए टेंडर प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की।

फर्जी NGO और एजेंसियों के जरिए नेताओं और अफसरों तक कमीशन पहुंचाया गया।

कमीशन की दरें भी तय थीं

जांच में सामने आया है कि DMF फंड से जुड़ी परियोजनाओं में कलेक्टर को 40%, CEO को 5%, SDO को 3% और सब इंजीनियर को 2% कमीशन मिलता था। नियमों में बदलाव कर लाभकारी टेंडर तय अधिकारियों और नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए जारी किए गए।

कौन-कौन घोटाले में शामिल?

ED की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय शिंदे, अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, ऋषभ सोनी, और दलाल मनोज द्विवेदी, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल और शेखर जैसे नाम जांच के घेरे में हैं।

क्या मिला छापे में?

ED को छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट, फर्जी बिल, और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। एजेंसी का दावा है कि इन सबूतों के आधार पर आगे और भी कारोबारी और नेताओं पर शिकंजा कस सकता है।

छत्तीसगढ़ में DMF फंड में हुए करोड़ों के घोटाले की परतें अब खुलती जा रही हैं। ईडी की ताजा कार्रवाई से साफ है कि इस घोटाले में प्रशासन, कारोबार और राजनीति के गठजोड़ की गहरी जड़ें हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

Read More  : Andhra Pradesh crime: पारिवारिक कलह में पिता ने तीन बेटियों की ली जान, फिर की आत्महत्या

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.