छत्तीसगढ़

Domestic Violence : पति, सास और ससुर की हैवानियत: विवाहिता को बंधक बनाकर गर्म चिमटे से दागा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Domestic Violence : जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदापुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता को उसके पति, सास और ससुर ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि हाथ-पैर बांधकर उसे गर्म चिमटे से दागते रहे और कमरे में बंद कर नौ दिनों तक यातनाएं दीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना त्रिकुण्डा में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता रितु तिवारी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में आकाश तिवारी से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर ताना मारकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पूर्व में रघुनाथनगर थाने में इसकी शिकायत भी की गई थी, पर समझौते के बाद वह वापस ससुराल लौट गई थी।

रितु ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति आकाश तिवारी ने वर्ष 2021 में एक अन्य महिला से दूसरा संबंध बना लिया, जिससे एक डेढ़ साल की बेटी भी है। जब रितु ने इसका विरोध किया तो 3 जुलाई 2025 की रात को उसके पति, सास तारावती और ससुर हरिशंकर ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा, डंडों से वार किए, हाथ-पैर रस्सी व गमछे से बांध दिए और फिर लोहे के चिमटे को गर्म कर शरीर के कई हिस्सों पर दागा। इस अमानवीय अत्याचार के कारण रितु का चेहरा विकृत हो गया है और शरीर पर कई गंभीर जख्म हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसे 3 जुलाई से 12 जुलाई तक एक कमरे में बंद रखा गया। जब उसे होश आया तो उसने अपनी बेटी से रस्सी खुलवाई और 12 जुलाई को जब उसके पिता, मां और भाई उसे देखने आए, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन उसे अपने गांव कमालपुर (रघुनाथनगर) ले गए और इलाज कराया।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी बाजीलाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने पीड़िता का वाड्रफनगर सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें गंभीर चोट की पुष्टि हुई। इसके आधार पर अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 127(3), 287, 85, 82(1), 3(5) व 118(2) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना वाली रात आकाश ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर चैट करते देखा जिससे गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी। सास-ससुर भी मौके पर पहुंचे और तीनों ने मिलकर महिला के साथ क्रूरता की। घटनास्थल से पुलिस ने गैस चूल्हा, सिलेंडर, गर्म चिमटा, रस्सी और गमछा जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र के साथ उप निरीक्षक जवाहर तिर्की, सउनि गोपाल राम, प्रधान आरक्षक विजय टोप्पो, आरक्षक लखेश्वर बघेल, विनोद आयाम, बबलू बेक, नरेन्द्र कश्यप एवं महिला आरक्षक समुद्री यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Read More  : BJP cartoon release : ED की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, भाजपा ने जारी किया कार्टून

thetarget365

Recent Posts

Google Gemini : गूगल जेमिनी का नया धमाका, अब चैट से सीधे बनाएं पीडीएफ और वर्ड फाइलें

Google Gemini : तकनीकी दिग्गज गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट 'जेमिनी' को एक…

20 minutes ago

Sandeep Pathak FIR : डरने वाला नहीं हूं, ईश्वर मेरे साथ है, पंजाब एफआईआर पर बोले संदीप पाठक

Sandeep Pathak FIR : आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)…

25 minutes ago

Sushasan Tihar 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में किया संवाद, सिलमा शांतिपारा जन चौपाल

Sushasan Tihar 2026:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन की अवधारणा को धरातल…

29 minutes ago

Sunil Narine 200 Wickets : सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी

Sunil Narine 200 Wickets : आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

36 minutes ago

Rahul Gandhi Defamation Case : सावरकर मानहानि केस में बड़ा मोड़, कोर्ट में पहली बार सच आया सामने!

Rahul Gandhi Defamation Case : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वीर सावरकर के परिवार के…

43 minutes ago

Guinness World Record : समंदर की लहरों के नीचे तिरंगे की शान, गिनीज बुक में दर्ज हुआ भारत

Guinness World Record : भारत ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर अपनी शक्ति और…

46 minutes ago

This website uses cookies.