Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। अंबिकापुर के एक चर्चित चिकित्सक मर्सिडीज कार खरीदने के चक्कर में 48 लाख रुपये गंवा बैठे। मुंबई के जीजा-साला ने मर्सिडीज कार उपलब्ध कराने का वादा कर उनसे किश्तों में 48 लाख रुपये ले लिए। बीच में चालक के साथ एक दूसरी कार भी अंबिकापुर में भेजी। टेस्ट ड्राइव के बाद उस कार को भी वापस मंगा लिया। बाद में आरोपियों ने चिकित्सक का फोन उठाना बंद कर दिया। तब जाकर चिकित्सक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर के चोपड़ापारा निवासी डा. अभिजीत जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वे अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में पदस्थ हैं। शहर के ही एक चिकित्सक ने मर्सिडीज कार खरीदी थी। इसे देखकर डा जैन ने भी मर्सिडीज कार खरीदने का मन बनाया। संबंधित चिकित्सक से डा. अभिजीत ने बात की। जिन दो लोगों के माध्यम से शहर के दूसरे चिकित्सक ने कार क्रय किया था, उन दोनों का नंबर डा. अभिजीत को उपलब्ध करा दिया। उक्त नंबर के माध्यम से डा. अभिजीत जैन ने जैद खान व हफीजल रहमान निवासी शाप नंबर 01 उमंग उत्सव फेज 02 ठाकुर स्टेडियम ठाकुर विलेज कांदिवली (ईस्ट) मुंबई
से संपर्क किया। दोनों जीजा-साला हैं। दोनों ने डा. अभिजीत के मोबाइल पर मर्सिडीज कार की फोटो भेजी, जो उन्हें पसंद आई। उक्त कार की कीमत 48 लाख रुपए बताई गई थी। चिकित्सक ने उक्त कार को खरीदने के लिए वर्ष 2020 में पहले 14.50 लाख रुपये आरोपियों द्वारा दिए गए खाता नंबर में डाल दिया। 14.50 लाख रुपये लेने के बाद कार विक्रेताओं ने अपने चालक के माध्यम से दूसरी मर्सिडीज कार चिकित्सक को चलाने के लिए अंबिकापुर भेजी। इस दौरान उन्होंने कार रख ली और 17.50 लाख रुपये चालक को देकर वापस भेज दिया। बाद में चिकित्सक ने अपनी पसंद की कार भेजने के लिए कहा। जीजा-साला द्वारा और पैसे की मांग की गई। इसके बाद चिकित्सक द्वारा पुन: 11 लाख रुपये आरोपियों के खाता नंबर में भेज दिया। इसके बावजूद दोनों आरोपियों ने चिकित्सक के पसंद की कार नहीं भेजी। डा. अभिजीत द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जैद खान 07 फरवरी 2021 को अंबिकापुर आया और डा. जैन को चलाने के लिए दी गई कार को यह बोल कर ले गया कि आपकी पसंद की कार अपने चालक के माध्यम से भेज देंगे। इस दौरान उन्होंने शेष पांच लाख रुपये भी ले लिया। कुल 48 लाख रुपये वसूल करने के बाद वह कार व नकदी लेकर अंबिकापुर से चला गया। इसके बाद पसंद की कार भेजने के लिए चिकित्सक से वे दोनों बहाने बनाते रहे। तीन माह से आरोपियों द्वारा डा. अभिजीत का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जैद खान व हफीजल रहमान के विरुद्ध धारा 420, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…
IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…
This website uses cookies.