Categories: Thetarget365

विधायक शकुंतला की पहल से शिव चर्चा भवन में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था

प्रतापपुर (सूरजपुर)। नगर के पक्की तालाब के पास स्थित शिव चर्चा भवन में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। भवन में पंखा भी नहीं था। इस आग उगलती गर्मी में भवन के भीतर पेयजल व पंखे की व्यवस्था न होने से आसपास व दूरदराज से बड़ी संख्या में शिव चर्चा में शामिल होने को आने वाली शिव परिवार की माताओं व बहनों को खासी परेशानी हो रही थी। इस समस्या से निजात पाने शिव परिवार की माताओं बहनों ने स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते को अवगत कराया था। जिस पर उन्होंने नगर पंचायत सीएमओ यूफ्रिसिया एक्का को शिव चर्चा भवन में तत्काल एक पानी की टंकी व पंखा लगवाने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देशों का पालन करते हुए नगर पंचायत ने शिव चर्चा भवन में पानी की टंकी लगाकर उसमें पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। भवन के पास नल भी लगा दिया गया है। जिसमें से पानी आना शुरू हो गया है। साथ ही भवन में पंखा भी लगा दिया गया है। भवन में पानी व पंखे की व्यवस्था हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए शिव परिवार की माताओं बहनों ने विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का आभार प्रकट किया है। भवन में पेयजल व पंखे की व्यवस्था से संबंधित समस्त कार्य नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किए गए।

thetarget365

Share
Published by
thetarget365
Tags: Thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : क्यों हुआ कांग्रेस-TMC का तलाक? जानें बंगाल में गठबंधन टूटने की 5 बड़ी वजहें

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…

3 hours ago

IPL 2026 RCB vs SRH: बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर रचा इतिहास, कोहली-पडिक्कल का तूफान

IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…

4 hours ago

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

5 hours ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

5 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

5 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

6 hours ago

This website uses cookies.