छत्तीसगढ़

नशीली दवाओं का अवैध बिक्री करने वाले का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा@thetarget365 : जांजगीर-चांपा जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने नशीली टैबलेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से नशीली दवा बेच रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज सिन्हा बताया, जिसके पास से 493 नग अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की गईं।पूछताछ में राज सिन्हा ने खुलासा किया कि वह यह दवा चंद्र प्रकाश से खरीदता था। पुलिस ने तुरंत चंद्र प्रकाश के घर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। उसने भी टैबलेट बेचने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों से कुल 2270 रुपये नकद और नशीली दवाएं जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

5 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

5 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

5 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

5 hours ago

This website uses cookies.