अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ड्रग्स तस्करी (Drug Trafficking) को लेकर कोलंबिया (Colombia) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो (Gustavo Petro) पर देश में बड़े पैमाने पर अवैध नशीली दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है कि अब कोलंबिया को अमेरिकी सब्सिडी (US Subsidy) नहीं मिलेगी।
सोशल ट्रूथ (Social Truth) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कोलंबियाई राष्ट्रपति पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा, “कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो अवैध नशीली दवाओं के नेता हैं। वे पूरे कोलंबिया में बड़े और छोटे खेतों में नशीली दवाओं के बड़े पैमाने पर उत्पादन को जोरदार तरीके से बढ़ावा दे रहे हैं, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा कारोबार बन गया है।”
ट्रंप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रो इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि उन्हें अमेरिका से बड़े पैमाने पर भुगतान और सब्सिडी मिल रही है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, “आज से किसी प्रकार की कोई सब्सिडी कोलंबिया को नहीं दी जाएगी।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि कोलंबिया में नशीली दवाओं के उत्पादन का एकमात्र उद्देश्य इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में भारी मात्रा में बेचना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह ड्रग्स अमेरिका में “मौत, विनाश और तबाही” मचाएगी।
ट्रंप ने राष्ट्रपति पेट्रो को “कमजोर और बहुत अलोकप्रिय नेता” बताते हुए सख्त चेतावनी दी, “वह मौत का खेल खेलना बंद करें, नहीं तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके लिए अपने दरवाजे बंद कर देगा।” यह बयान दर्शाता है कि ट्रंप प्रशासन ड्रग्स के खतरे से निपटने के लिए कड़े अंतर्राष्ट्रीय कदम उठाने को तैयार है।
इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुलासा किया था कि यूएस आर्मी ने कैरिबियन सागर में ड्रग्स लेकर जा रहे एक जहाज (सबमरीन) पर हमला कर उसे समुद्र में डुबो दिया। ट्रंप ने इसे सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पुष्टि की थी कि जहाज पर फेंटानिल (Fentanyl) और अन्य गैरकानूनी ड्रग्स लदे हुए थे। इस ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मारा गया, जबकि दो लोगों को जिंदा पकड़ा गया, जिन्हें उनके देश इक्वाडोर और कोलंबिया वापस भेजा गया।
ट्रंप के इस कदम और बयान ने दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ा दिया है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है।
Read More : विवादों में Pragya Singh Thakur का नया बयान, ‘विधर्मी के साथ जाए बेटी तो टांगे तोड़ दो’, सियासी बवाल
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.