Oplus_131072
उदयपुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा के दमऊकुंड मोहल्ले में शनिवार को शाम 4 बजे पति द्वारा शराब पीकर खाना मांगने पर नहीं देने पर सिर में वारकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है।
घटना के बारे में उदयपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दमऊ कुंड के किशुन राम ने अपनी पत्नी गीता को शनिवार की खाना नहीं देने की बात पर हत्या कर दिया है। घटना दिन शनिवार के शाम 4 बजे की बताई जा रही है। किसून राम शराब पीकर कही से आया और अपनी पत्नी को खाना देने के लिए बोलने करते लगा। मां-पिता को झगड़ा करते देख इनके दोनों बच्चे जो 10 साल और 14 साल के है अपने दादा-दादी के पास चले गए।
सुबह जब आकर दोनों बच्चे देखे और उठाए तो उनकी मां नहीं उठी तब वापस बस्ती वाले घर के समीप जाकर घटना की जानकारी अपने बड़े पिता सत्यनारायण को दिए। जो की मौके पर आकर देखा तो उसकी बहू गीता मृत हालत में घर पर पड़ी हुई थी। मृतिका गीता के सर के पिछले हिस्से कान के पास और गाल में चोट के निशान पाए गए। जिसकी सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई। घटना स्थल दमऊकुण्ड पहुंचकर आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ किया तो उसने बताया की खाना नहीं देने की बात पर पत्नी को गाल में मारना बताया तथा खाना नहीं मिलने पर सो जाने की बात बताई। लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया है।
आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले में धारा 302 के तहत अपराध कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है। उदयपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक देवेंद्र तथा सुरेंद्र बारी सक्रिय रहे।
IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…
Earthquake in Delhi : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…
Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…
Iran War Impact : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का प्रभाव अब…
Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…
Raisin Water Benefits : किशमिश का पानी स्वास्थ्य के लिए किसी जादुई औषधि से कम…
This website uses cookies.