Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सरगुजा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 3 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा कार्यालय फुंडूरडीहारी में आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया। मांगे पूरी नहीं होने पर संघ ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
बता दें अंबिकापुर ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा अंतर्गत लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों का वेतन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण रूका हुआ है जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों के समक्ष गंभीर आर्थिक समस्या आ खड़ी हुई है तथा कर्मचारी, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। वहीं उनकी मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में हड़ताल करने की चेतावनी भी दी गई है। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय, संभागीय सचिव दुर्गेश त्रिपाठी धनेश प्रताप सिंह, हेमंत कुमार मरावी, किरण सोनी, ऋषिकेश कुशवाहा, तूफ़ान अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इधर ब्लॉक खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फरवरी माह में ही इसकी जानकारी राज्य शासन को दे दी गई थी। बावजूद इसके अब तक कार्रवाई नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिल पाई है। जिसको लेकर एक बार फिर से राज्य शासन को इसकी जानकारी दी जाएगी।
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.