Thetarget365

Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान! जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

नई दिल्ली@thetarget365 : पिछले कई दिनों से दुनिया के किसी न किसी देश में भूकंप की खबरें सामने आ रही हैं। अफगानिस्तान में फिर से भूकंप आया है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप अफगानिस्तान में 130 किलोमीटर की गहराई पर था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के आसपास के इलाकों में आया। किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। श्रीनगर में एक स्थानीय व्यक्ति ने ANI को बताया को बताया कि मैंने भूकंप महसूस किया। मैं ऑफिस में था, तभी मेरी कुर्सी हिली।

पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और उत्तरी इलाकों भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में पिछले एक हफ्ते के दौरान यह तीसरी बार भूकंप आया है। बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान में लगातार धरती हिलने की घटना हुई है। हालांकि, अभी तक किसी महत्वपूर्ण क्षति या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, फिर भी अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

हिंदुकुश क्षेत्र में आया था भूकंप

इससे पहले 16 अप्रैल को अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला (जो उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में फैली है) यह अत्यधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां जटिल टेक्टोनिक संरचना के कारण भूकंप बार-बार आते हैं।

अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच टकराव वाले क्षेत्र में स्थित है, जो इसे विशेष रूप से भूकंपीय गतिविधि के लिए संवेदनशील बनाता है।

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

8 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

8 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

9 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

9 hours ago

This website uses cookies.