★ क्षमता विकास एवं नेतृत्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
अंबिकापुर। नवा बिहान सरगुजा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरईटिकरा के संयुक्त तत्वावधान में छात्र एवं छात्राओं के क्षमता विकास एवं नेतृत्व विकास हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जोयस काम्बले ने स्वागत उद्बोधन में आयोजित कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंगल पाण्डेय परामर्शदाता नवा बिहान निदेशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक दिशा में निरंतर प्रयास करना होगा। पैरेंट्स एवं शिक्षकों का आदर करना छात्रों का परम कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार मिश्रा संयोजक नवा बिहान सरगुजा डायरेक्टर छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान ने छात्र -छात्राओं सम्बोधित करते हुए कहा कि समय प्रबंधन सफलता के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने समय का शत् प्रतिशत उपयोग सकारात्मक दिशा में करना चाहिए। सीजीपीवीएस के मुख्य कार्यकारी अमृत प्रधान ने नवा बिहान सरगुजा के कार्यप्रणाली पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसे सामाजिक बुराई से दूर रहना चाहिए। नशा शरीर और आत्मा दोनों को हानि पहुंचाता है। विशिष्ट अतिथि थाना निरीक्षक मणिपुर प्रदीप जायसवाल ने पाक्सो एक्ट के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि लैंगिक असमानता भी सामाजिक विकास में बाधक है।
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…
This website uses cookies.