Eid Miladunnabi 2025: शहर में भव्य आयोजन की तैयारी

Eid Miladunnabi 2025: शहर में आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संदर्भ में हाल ही में शहर की सभी मस्जिदों की कमेटियों और आम जनता की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से जमाल खान उर्फ मोनू को सीरतुन्नबी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही इरशाद खान व निक्की खान को उपाध्यक्ष एवं बाबर इदरीसी को कोषाध्यक्ष, हाजी रहमत खान को संरक्षक एवं फैजान अहमद को सचिव चुना गया।

ads

इस वर्ष के आयोजन में विशेष रूप से शहर की सभी मस्जिद कमेटियों के साथ-साथ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन जामा मस्जिद भी सीरतुन्नबी कमेटी के साथ शामिल होगी। सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं।

Adst

जुलूस और कार्यक्रम का विवरण

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर की सभी मस्जिदों से प्रारंभ होकर अब्दुल हमीद चौक, महामाया गेट पर एकत्रित होगा। इसके बाद जुलूस महामाया रोड, बरेज तालाब रोड, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक से होते हुए देवीगंज रोड के रास्ते घड़ी चौक कला केंद्र मैदान पहुंचेगा। वहां जुलूस एक विशाल जलसे में परिवर्तित होगा, जहां उलमाए दीन हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) के विश्व शांति और मानवता के लिए संदेश को प्रस्तुत करेंगे।

विशेष आयोजन

इस वर्ष एक विशेष पहल के तहत हिंदू, ईसाई, और सिख समुदाय के धर्मगुरु या उनके प्रतिनिधि हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) के जीवन और शिक्षाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त, शहर की एक प्रमुख हस्ती को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, UPSC, 10वीं, 12वीं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन की तिथि और समय

ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन 5 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। जुलूस और कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक समाप्त हो जाएगा।

सीरतुन्नबी कमेटी ने सभी शहरवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.