नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद मोदी सरकार ने जहां एक ओर तत्काल प्रभाव से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है तो दूसरी ओर अल्पकालिक वैध वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। वहीं, भारत की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस बीच भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत का परिचय देते हुए एक वीडियो जारी किया है।
इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं। इससे एक दिन पहले नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार।’ इंडियन नेवी के इस पोस्ट को भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
इधर पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के कारण अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है। उसने पहले अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का उपयोग करके अरब सागर में एक तेज, कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उसकी तैयारियों को दर्शाता है। इंडियन नेवी के इस मिसाइल टेस्ट का समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा अरब सागर में अपने आगामी मिसाइल परीक्षण के बारे में समुद्री चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ।
वीडियो-
https://x.com/indiannavy/status/1916347554197066061
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को देश के…
US-Iran War Cost: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते…
Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया…
Dubai Airport Attack: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब पूरे मिडिल…
Body Detox through Feet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक ऐसी समस्या बन…
This website uses cookies.