ENG vs SA : टी20 क्रिकेट का रोमांच जितना तेज होता है, उतना ही अप्रत्याशित भी। कभी कोई बल्लेबाज इतिहास रचता है, तो कभी दिग्गज गेंदबाज की जमकर धुनाई हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच में, जहां दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 70 रन दे डाले। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल बन गया है। इस प्रदर्शन ने उन्हें उन चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल कर दिया है, जिन्होंने टी20I के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं। आइए डालते हैं नजर इस शर्मनाक रिकॉर्ड की टॉप-5 लिस्ट पर। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज: टॉप-5 रैंक गेंदबाज देश रन ओवर विरोधी टीम 1️⃣ मूसा जोबारटे गाम्बिया 93 रन 4 बनाम जिम्बाब्वे 2️⃣ लियाम मैककार्थी आयरलैंड 81 रन 4 बनाम वेस्टइंडीज 3️⃣ चंद्रशेखरा रजिता श्रीलंका 75 रन 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया 4️⃣ क्रिस्टोफर सोल स्कॉटलैंड 72 रन 4 बनाम न्यूजीलैंड 5️⃣ टी तुरन तुर्की 70 रन 4 बनाम चेक रिपब्लिक 5️⃣ कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 70 रन 4 बनाम इंग्लैंड इंग्लैंड ने रचा इतिहास इस मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20I क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार 300 से अधिक रन बनाए। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 304/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे पहले जिम्बाब्वे (344/1 बनाम मोजाम्बिक) और नेपाल (314/3 बनाम म्यांमार) इस मुकाम को छू चुके हैं। मैच के हीरो: फिल साल्ट और जोस बटलर फिल साल्ट: 60 गेंदों में 141 रन जोस बटलर: सिर्फ 30 गेंदों में 83 रन इन दोनों बल्लेबाजों की आतिशी पारियों ने रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाज को भी बेबस कर दिया। उनके सामने कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका। कगिसो रबाडा का यह महंगा स्पेल टी20 क्रिकेट की अनिश्चितताओं का एक और उदाहरण है। यह फॉर्मेट केवल बल्लेबाजों का नहीं, बल्कि गेंदबाजों के धैर्य की भी परीक्षा लेता है। अब देखना होगा कि रबाडा इस खराब प्रदर्शन से कैसे उबरते हैं और आगे क्या वापसी करते हैं। Read More: Jamui NDA Clash: जमुई में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, मंत्री सुमित कुमार सिंह और पूर्व MLC संजय सिंह के समर्थकों में झड़प
















