Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम तकिया में स्थित सूफी संत हजरत सैयद बाबा मुरादाबाद व मोहब्बत शाह वली रहमतुल्लाह अलैह की मजार शरीफ पर 152वां उर्स पाक 20, 21 और 22 मई को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर की तैयारियाँ जोरों पर हैं और आयोजन समिति हर पहलू पर बारीकी से कार्य कर रही है।
कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि अंबिकापुर के इतिहास में पहली बार नगर की सभी 13 मस्जिद कमेटियाँ एक साथ आकर उर्स पाक का आयोजन कर रही हैं। इस एकता से कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई मिल रही है। अनुमान है कि इस बार तीन दिवसीय आयोजन में लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी।
उत्तर-पूर्वी अंबिकापुर के तकिया गांव में स्थित इस मजार में हर धर्म और जाति के लोग हाजिरी देने आते हैं। यहां बाबा मुरादशाह वली और मोहब्बत शाह वली की मजार के साथ एक छोटी मजार भी है, जिसे “तोते की मजार” कहा जाता है। यहां आकर लोग चादर चढ़ाते हैं और मन्नत मांगते हैं — मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मजार के पास ही देवी स्थान भी स्थित है, जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है।
लोककथाओं के अनुसार, सदियों पूर्व बाबा मुरादशाह वली जब तकिया पहुंचे, तब गांव भय के साए में था। एक राक्षसी रोज एक व्यक्ति की बलि लेती थी। बाबा ने एक गरीब कुम्हार के घर रुककर उसके पुत्र की बलि से मुक्ति दिलाने का वचन दिया। उन्होंने राक्षसी से मुकाबला किया और अपने चिमटे से उसकी नाक-कान दबाकर उसे परास्त कर दिया। राक्षसी के पानी मांगने पर बाबा ने पहाड़ में चिमटा मारकर जलधारा निकाल दी, जिसे आज बांक नदी के नाम से जाना जाता है।
बाबा के चमत्कार से प्रभावित होकर वह राक्षसी भी उनकी अनुयायी बन गई। बाबा की अनुमति से वह मजार के पीछे रहने लगी, और वहीं एक मंदिर स्थापित हुआ, जिसे आज नक्कटती देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी तकिया मजार पर आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है, जहां हर दिल से निकली दुआ और हर जुबान से निकली मुराद को बाबा मुरादशाह वली पूरी करते हैं।
Iran attack on US ship : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब एक अत्यंत विनाशकारी…
Houthi Missile Attack Israel : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब एक अत्यंत विनाशकारी और…
Mira Road Murder : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सटे मीरा रोड इलाके में एक…
Modi Trump Call Elon Musk : भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Iran Israel War Peace : मध्य पूर्व (वेस्ट एशिया) में इजरायल, ईरान और अमेरिका के…
Naseem Shah PCB Notice : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन का आगाज उम्मीद…
This website uses cookies.