GST fraud India: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले युवक रोहित सरोज के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर एक महीने में 24 करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार दिखाया गया है। अब 4.42 करोड़ रुपये के जीएसटी भुगतान के लिए उसे नोटिस भेजा गया है, जिसे देखकर पीड़ित और उसका परिवार सदमे में है।
यह मामला मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव का है, जहां रहने वाला रोहित सरोज और उसका भाई मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते हैं। 30 अगस्त को रोहित को राज्यकर विभाग, जौनपुर से एक नोटिस मिला, जिसमें कहा गया कि उसके नाम पर रजिस्टर्ड “आर.के. ट्रेडर्स” नामक फर्म ने जून 2025 में 24.55 करोड़ रुपये का टर्नओवर किया, लेकिन संबंधित GST भुगतान (4.42 करोड़) नहीं किया गया।
पीड़ित रोहित ने बताया कि कुछ महीने पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर नौकरी का लालच दिया था। उसने रोहित से फोन पर ही आधार कार्ड, पैन कार्ड और फिर एक दिन मोबाइल पर आया OTP भी ले लिया। उस वक्त रोहित को किसी जालसाजी का शक नहीं हुआ, लेकिन अब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
GST पोर्टल के मुताबिक, यह फर्म नीभापुर गांव, मुंगराबादशाहपुर के पते पर रजिस्टर्ड है। लेनदेन करने वाला व्यक्ति अज्ञात है, जिसका मोबाइल नंबर 9117976438 दर्ज है। फर्म का GSTIN नंबर UPGAU09NQCPS9300E1Z1 है, और जून 2025 में इसने 24 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर दिखाया है।
नोटिस मिलते ही रोहित ने पुलिस महानिरीक्षक, राज्यकर विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है।
राज्यकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों में रोहित के आधार और पैन कार्ड इस्तेमाल किए गए हैं। यही कारण है कि जीएसटी नोटिस उसी के नाम पर भेजा गया है। विभाग ने रोहित को 10 सितंबर को तलब किया है, जहां उसकी बात सुनी जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि डिजिटल दस्तावेजों की गोपनीयता और साइबर सिक्योरिटी कितनी जरूरी है। जालसाजों ने एक भोले-भाले मजदूर की पहचान का दुरुपयोग कर करोड़ों की टैक्स चोरी की, और अब वही मजदूर प्रशासनिक चक्करों में फंसा है।
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.