Thetarget365

अंबिकापुर में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 150 किलो पनीर जब्त, फर्म सील

अंबिकापुर @thetarget365 शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी, अंबिकापुर के निर्देश पर की गई।

पंचायत भवन के पास संचालित इस डेयरी में नकली पनीर तैयार किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि पनीर निर्माण में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। डेयरी परिसर की सफाई व्यवस्था बेहद खराब थी और फर्म का पंजीयन भी समाप्त हो चुका था।

टीम ने मौके से लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त किया और फर्म को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जांच के समय मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार बताया, जबकि फर्म का मालिक शाहिद बताया गया है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अलावा नायब तहसीलदार और पुलिस बल भी शामिल थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मची अफरा-तफरी, सोमवार को धड़ाम गिरे दाम, देखिए ताजा लिस्ट

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…

43 minutes ago

Global Oil Crisis: तेल के लिए मची वैश्विक जंग! आईईए ने खोला इतिहास का सबसे बड़ा खजाना

Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…

52 minutes ago

Kerala Assembly Election 2026: सीपीएम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धर्माडम से फिर ताल ठोकेंगे पिनरायी विजयन

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…

55 minutes ago

Share Market News: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, लाल निशान पर खुला मार्केट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…

1 hour ago

This website uses cookies.