सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते – परवेज

Ambikapur News : अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को शर्मसार करने वाली एक निंदनीय घटना घटित हुई है। पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में कायराना हमला किया गया। यह हमला न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है, बल्कि भाजपा की बौखलाहट और राजनीतिक दिवालियापन का जीता-जागता प्रमाण भी है।

ads

परवेज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग यह स्पष्ट करना चाहता है कि भाजपा आज पूरी तरह घबराई हुई है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को प्रदेशभर में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। जनता उनके साथ खड़ी है, और वोट चोरी तथा चुनावी धांधली को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे खुलासों ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। यही कारण है कि भाजपा अब लोकतांत्रिक बहस और जनसमर्थन का सामना करने के बजाय हिंसा और गुंडागर्दी का सहारा ले रही है।

Adst

परवेज आलम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि कांग्रेस सत्य, न्याय और अहिंसा के मार्ग से किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं है। हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में संघर्षरत रहेंगे।भाजपा की ऐसी ओछी हरकतें हमारे संकल्प और हौसले को और मजबूत ही करेंगी। इस हमले ने यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन हमलावरों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का साहस दिखाएंगे? यदि वे वास्तव में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के रक्षक हैं, तो उन्हें तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि लोकतंत्र की रक्षा में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम दम तक डटा रहेगा। भाजपा चाहे जितनी साजिशें कर ले, चाहे जितने हमले कर ले, जनता का विश्वास और कांग्रेस का संघर्ष अडिग रहेगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.