Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के दरिमा धान खरीदी केंद्र में मंगलवार को धान बेचने पहुंचे 70 वर्षीय किसान कुंदल तिग्गा की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।
जमगवां निवासी किसान कुंदल तिग्गा अपने भांजे प्रिंस टोप्पो और संतोष टोप्पो के साथ पिकअप वाहन में धान लेकर दरिमा खरीदी केंद्र पहुंचे थे। किसान धान के बोरों को उतारने में मदद कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर बैठ गए।
भांजे ने किसान को तुरंत 100 मीटर दूर स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, किसान की अचानक मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है। मृतक के परिवार में एक पुत्र है, जो बैकुंठपुर में रहता है। इन दिनों धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ और आपाधापी के हालात बने हुए हैं। घटना के बाद से किसान परिवार शोकाकुल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.