कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन सहायक प्राध्यापक डॉ. कल्पना गुहा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ़ ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में फीस्ट डे के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए पवित्र क्रूस की विजय पर्व की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने होली क्रॉस प्रवर्तकों श्रद्धेय फादर थियोदोसिसुस फ्लोरेंटिनी और पूज्यनीय मदर मारिया तेरेसा शेरर के योगदान को याद करते हुए छात्राओं को आशीष और मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की, जिसमें विभिन्न राज्यों की पारंपरिक नृत्य शैलियों और शिक्षाप्रद लघु नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदिवासी नृत्य को प्रथम, कॉमेडी एक्ट को द्वितीय और गुजराती नृत्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. सि. मंजू टोप्पो सहित कई प्राध्यापकों व छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
मंच संचालन सहायक प्राध्यापक आलोक चक्रवर्ती ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक प्रकृति केशरी ने प्रस्तुत किया। कॉलेज की सिस्टर्स, प्राध्यापकगण, कर्मचारी और छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में मौसम पूरी तरह से शुष्क…
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित…
Gas Pipeline Expansion: भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा…
Karnataka Digital Detox Policy: कर्नाटक सरकार ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित…
Meta Fine: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा (Meta) को अमेरिका के न्यू…
Israel-Iran War Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत में इजरायल के…
This website uses cookies.