मनमाने ढंग से बढ़ा निजी स्कूलों का फीस, अभिवावक संघ ने की प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

अंबिकापुर (thetarget365)। शिक्षा सत्र 2024-25 में नगर के बड़े-बड़े निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि कर दिए जाने और स्कूल प्रबंधन पर अंकुश लगाने में नाकाम जिला प्रशासन के विरुद्ध अभिवावक संघ ने नाराजगी जाहिर की है। संघ ने जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए निजी स्कूलों की जांच कर उनपर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

जिला अभिवावक संघ सरगुजा के धनन्जय मिश्रा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इन धनाढ्य निजी स्कूलों के सामने नतमस्तक नज़र आ रहा है। प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों के निरीक्षण एवं नियंत्रण के लिए अपनाये गए समस्त दावे धरातल से कोसो दूर है। निजी स्कूलों द्वारा कक्षा पहली से लेकर 12 वीं तक प्रत्येक कक्षा में रूपये 1000 से लेकर 2000 प्रतिमाह तक का फीस वृद्धि कर दिया गया है। जबकि फीस वृद्धि का मानक एवं शर्ते तय है जिस पर जिला प्रशासन का अनुमोदन अनिवार्य है। अधिवक्ता मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इतनी अधिक फीस वृद्धि का अनुमोदन नहीं किया जा सकता, तो फिर ये निजी स्कूल स्वयंभू प्रशासन बनकर अभिभावकों पर अत्यधिक फीस वृद्धि कर वसूली का दबाव कैसे डाल सकते है ? उन स्कूलों के खिलाफ शिकायत होने पर वे अपने पहुँच और प्रभाव से मामला रफा-दफा करा लेते है। अभिवावक संघ ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित पहल कर अभिवावकों को राहत देने की मांग की है।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 Final Update: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात से फाइनल मुकाबला

IPL 2026 Final Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सबसे बड़ा और खिताबी मुकाबला…

2 minutes ago

Himachal Accident : हिमाचल हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत, परिवार उजड़ा

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत चंबा जिले में घूमने आए बेंगलुरु के दो परिवारों…

43 minutes ago

World Milk Day 2026: संपूर्ण आहार से डेयरी क्रांति तक, जानिए दूध का महत्व

World Milk Day 2026:  दूध को हमारे समाज में केवल एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि…

46 minutes ago

Kawardha Murder : मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, कवर्धा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की आशिक की हत्या

Kawardha Murder : छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला…

1 hour ago

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने SIR का तीसरा चरण शुरू किया, 4 राज्यों में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान

SIR Phase 3:  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र…

2 hours ago

This website uses cookies.