@thetarget365 : दिल्ली में सरकारी स्कूलों के निर्माण में घोटाले के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आम आदमी पार्टी सरकार में सिसोदिया उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री थे, जबकि जैन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री थे।
क्लासरूम घोटाला क्या है?
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान स्कूलों में 12,748 कक्षाओं या भवनों के निर्माण से जुड़े 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ अत्यधिक खर्च और भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि यह परियोजना आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ ठेकेदारों को सौंप दी गई थी और कोई भी काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा नहीं हुआ।
रिपोर्ट को तीन साल तक दबा कर रखा गया
एसीबी के अनुसार, केंद्रीय सतर्कता आयोग के मुख्य तकनीकी परीक्षक की रिपोर्ट में परियोजना में कई अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया था। लेकिन इस रिपोर्ट को लगभग तीन साल तक छिपाकर रखा गया। बाद में पीओसी अधिनियम की धारा 17-ए के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद मामला दर्ज किया गया।
भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 2019 में कई सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि सरकार ने एक कक्षा के निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये खर्च किए, जबकि इसकी वास्तविक लागत केवल 5 लाख रुपये होनी चाहिए थी। यह भी आरोप लगाया गया कि परियोजना 34 ठेकेदारों को दी गई, जिनमें से अधिकांश कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया पहले से ही आबकारी नीति घोटाले और सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के घेरे में हैं। इन मामलों में दोनों नेताओं को जेल भी जाना पड़ा, हालांकि अब वे जमानत पर बाहर हैं।
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को देश के…
US-Iran War Cost: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते…
Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया…
Dubai Airport Attack: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब पूरे मिडिल…
Body Detox through Feet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक ऐसी समस्या बन…
This website uses cookies.