Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को फुटबाल क्लब कुन्नी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंबिकापुर के संत इग्निस क्लब नमना की टीम को कुन्नी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंद दिया। पूरे मैच में कुन्नी के खिलाड़ी छाए रहे। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा।
रविवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में संभाग स्तरीय नाकआउट कम फुटबाल प्रतियोगिता में संत इग्निस चर्च नमना विरुद्ध फुटबॉल क्लब कुन्नी के मध्य मैच खेला गया। प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ के अंतिम क्षणों में कुन्नी की टीम ने एक गोल कर बढत बना ली थी। मैच के दूसरे हाफ में कुन्नी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कुन्नी टीम की ओर से अनिकेत सिंह ने दो गोल, शुभम, अजीत व जीवन ने एक-एक गोल किया। कुन्नी की टीम ने आसानी से यह मैच जीत लिया। मैच के निर्णायक दिनेश तिर्की, राजू, आयुष रहे। मैच कमिश्नर राम बहादुर लामा, अखिलानंद, दीपक कुजूर, मंगल ,अमित पांडे एवं उद्घोषक धनंजय सिंह थे।
सोमवार को 2 मैच
सोमवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सरगुजा फुटबाल अकादमी व न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा के मध्य खेला जाएगा। दूसरे मैच में न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा की टीम ट्राइबल टाइगर ए से भिड़ेगी।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.