Thetarget365

फुटबॉल प्रतियोगिता : फाइनल मुकाबले में न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा की भिड़ंत सरगुजा फुटबॉल एकेडमी से

11 अक्टूबर शुक्रवार को 2:30 बजे शुरू होगा फाइनल मैच

अंबिकापुर @thetarget365 नगर की गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबाल प्रतियोगिता में आज दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। सेमी फाइनल मैच में न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा ने सरगुजा पुलिस को और सरगुजा फुटबॉल एकेडमी ने ट्राइबल टाइगर को हरा फाइनल में प्रवेश किया।

आज का पहला सेमीफाइनल सरगुजा पुलिस विरुद्ध न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा के मध्य खेला गया। जिसमें चरचा की टीम ने एक तरफा मुकाबले में सरगुजा पुलिस को 6-0 से रौदकर फाइनल में प्रवेश किया है।

आज का दूसरा सेमी फाइनल मैच ट्राइबल टाइगर विरुद्ध सरगुजा फुटबॉल एकेडमी के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में एकेडमी की टीम ने अच्छे तालमेल के साथ खेलते हुए 1-0 की बढ़त बना ली थी। मैच के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्राईबल टाइगर को काफी मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो पाए। इस तरह सरगुजा फुटबॉल एकेडमी ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

  आज के मैच की निर्णायक श्याम, रविंदर, रूपेश तथा ललित थे। मैच कमिश्नर आनंदधर दीवान, अखिलानंद, मनोज यादव, मनोज, कमलेश, रवि तिर्की, दीपक कुजूर, अमित पांडे व धनंजय सिंह थे। प्रथम मैच के मुख्य अतिथि विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज और छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, डा. अर्पण सिंह चौहान, रविंद्र तिवारी थे।

   नगर की गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार 11 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा विरुद्ध सरगुजा फुटबॉल एकेडमी के मध्य ठीक 2:30 शुरू होगा। फाइनल मैच में विजेता एवं उपविजेता टीम को स्वर्गीय जगन्नाथ दुबे की स्मृति में जगदीश दुबे के पुत्र के द्वारा शानदार ट्रॉफी दिया जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

गुनाह का बोझ नहीं सह पाया: 9 दिन बाद खुद पहुंचा थाने

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…

2 hours ago

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

2 hours ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

2 hours ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

2 hours ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

3 hours ago

This website uses cookies.