Thetarget365

फुटबॉल प्रतियोगिता : न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा ने जीता मैच

ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर और तालपारा मोहनपुर को मिला 1-1 अंक

अंबिकापुर @thetarget365 नगर के गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दो मैच खेला गया। पहले मैच में न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा विजेता बनी वहीं दूसरे मैच में ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर और तालपारा मोहनपुर की टीम बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

   प्रथम मैच संत इग्नासियस नमना अंबिकापुर विरुद्ध न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा के अरुण ने अपने टीम के लिए एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त बना दी। मध्यांतर पश्चात न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा के अरुण ने दो गोल और कर टीम को 3-0 से बढ़त बना दी और न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा ने अपना यह मैच 3-0 से जीतकर विजेता बनी।

दूसरा मैच ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर विरुद्ध तालपारा मोहनपुर के मध्य खेला गया। इस मैच के प्रथम हाफ में ताल पारा की टीम के तरफ से सुरजन ने अपने टीम के लिए एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त बना दी। दूसरे हाफ में ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर और मोहनपुर ताल पारा दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। आज दर्शकों की संख्या भी बहुत थी और इन खिलाड़ियों को उत्सवर्धन के लिए गांधी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। मध्यांतर पश्चात अनिमेष ने एक और गोल कर मोहनपुर ताल पारा को 2-0 से बढ़त बना दी।

मैच की अंतिम समय में ट्राइबल टाइगर के राहुल ने एक गोल कर गोल के अंतर को कम कर दिया। मैच के एकदम अंतिम समय में ट्राइबल टाइगर के ही इलियास में अपने टीम के लिए दूसरा गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। बहुत ही रोमांचक स्थिति में इस तरह दूसरा मैच बराबरी पर रहा। लीग होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ।

आज के रेफरी राम बहादुर लम्बा, चंद्रशेखर प्रकाश, दिनेश तिर्की, दीपक कुजूर, अखिलानंद, मंगल के सहयोग से मैच को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक हाथ के खिलाड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा

   शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में एक ऐसा खिलाड़ी मोहनपुर ताल पारा का इस प्रतियोगिता में खेलने आया था, जिसका एक हाथ दुर्घटना में कट गया। परमेश्वर नाम के इस खिलाड़ी का जोश मैदान में देख दर्शकों ने उसकी खूब सराहना की।

खिलाड़ी परमेश्वर स्कूल नेशनल में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उस समय इसके दोनों हाथ सलामत थे। अभी-अभी 1 वर्ष पहले दुर्घटना में उसका एक हाथ कट गया था। वर्तमान में परमेश्वर एक शिक्षक के पद पर भी काम कर रहा है। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ी परमेश्वर के खेल को बहुत सराहा और इसके जज्बे को सभी ने सलाम किया।

गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को एक मैच खेला जाएगा। यह मैच संत इग्नियस क्लब नमना विरुद्ध फुटबॉल क्लब कुन्नी के मध्य खेला जाएगा।
thetarget365

Recent Posts

गुनाह का बोझ नहीं सह पाया: 9 दिन बाद खुद पहुंचा थाने

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…

2 hours ago

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

3 hours ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

3 hours ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

3 hours ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

3 hours ago

This website uses cookies.