Thetarget365

फुटबॉल प्रतियोगिता : संत इग्निस चर्च नमना व ट्राइबल टाइगर ए ने जीता मैच

अंबिकापुर @thetarget365 नगर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबाल प्रतियोगिता में संत इग्निस चर्च नमना अंबिकापुर और ट्राइबल टाइगर ए की टीम विजेता बनी।

प्रथम मैच संत इग्निस चर्च नमना अंबिकापुर विरुद्ध फुटबॉल क्लब घट गांव के मध्य खेला गया जिसमें नमना अंबिकापुर की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। प्रथम हाफ में दोनों टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच बराबरी पर रखा। मैच के दूसरे हाफ में नमना की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के अंतिम समय में एक गोल कर 1-0 से विजेता बनी।

आज का दूसरा मैच ट्राइबल टाइगर ए विरुद्ध फुटबॉल क्लब पोडीपा के मध्य खेला गया। प्रथम हाथ में ट्राइबल टाइगर की तरफ से कमलेश ने अपनी टीम के तरफ से पहले गोल कर टीम को एक जीरो से बढ़त बना दी। मैच के दूसरे हाफ में ट्राइबल टाइगर ने अच्छे तालमेल के साथ खेलते हुए विल्सन कुजूर, इलियास तथा चौथा गोल कमलेश के द्वारा कर 4-0 से बढ़त बना ली। पोडीपा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह ट्राइबल टाइगर की टीम 4-0 से विजेता बन गई। आज के मैच रेफरी ललित किशोर, दिनेश तिर्की, मंगल, अखिलानंद, मैच कमिश्नर राम बहादुर लांबा, दीपक कुजूर सभी ने मैच को संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया।

मंगलवार को आयोजित मैच

कल मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मैच खेला जाएगा। प्रथम मैच सरगुजा फुटबॉल एकेडमी विरुद्ध लावली हुड कॉलेज के मध्य खेला जाएगा तथा दूसरा मैच फुटबॉल क्लब लुचकी विरुद्ध सूरज क्लब तालपार के मध्य मैच खेला जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

26 minutes ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

29 minutes ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

33 minutes ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

1 hour ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

3 hours ago

This website uses cookies.