Thetarget365

वन विभाग ने चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

प्रतापपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ शासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर सूरजपुर वन मंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में वन प्रबंधन समितियों के सभी जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की उपस्थिति में चौपाल लगाकर वन विभाग के तहत आने वाली शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत प्रतापपुर के सभागार में भी स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, वन प्रबंधन समिति के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की बीच चौपाल का आयोजन कर प्रतापपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तम मिश्रा ने वन विभाग के माध्यम से दी जाने वाली शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिनमें तेंदूपत्ता संग्रहण दर चार हजार से बढ़ाकर पचपन सौ प्रति मानक बोरा करने, किसान मित्र वृक्ष योजना अंतर्गत किसानों को 5 एकड़ तक पौधारोपण करने के लिए सौ प्रतिशत अनुदान, एक पेड़ मां के नाम योजना अंतर्गत आमलोगों को जागरूक करते हुए उन्हें पौधारोपण करने प्रेरित करना, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निश्शुल्क पौधा वितरण, वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से लाभांश राशि द्वारा वन क्षेत्र एवं गांव में विकास व आस्थामूलक आदि कार्य किया जाना, वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को आजीविका हेतु चक्रीय निधि अनुसार चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण एवं प्रशिक्षण प्रदान करना, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी मानव द्वंद को रोकने के लिए समिति के माध्यम से हाथियों के प्रति जागरूकता लाने प्रचार प्रसार करना, हाथियों द्वारा की गई फसलों एवं अन्य हानि का नियमानुसार मुआवजा राशि वितरण करना, वन क्षेत्रों के पारंपरिक निवासियों को वन अधिकार पत्र करना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

बता दें कि वन विभाग द्वारा सूरजपुर वन मंडल की सभी स्थाई एवं अस्थाई रोपणियों में 12 दिसंबर से 17 दिसंबर तक निश्शुल्क पोधा वितरण किया जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

1 hour ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

2 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

2 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

2 hours ago

Lee Sang-bo Death : नहीं रहे ‘मिस मोंटे-क्रिस्टो’ के स्टार ली सांग-बो, जानें मौत की असली वजह

Lee Sang-bo Death :  दक्षिण कोरियाई मनोरंजन जगत से एक अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली…

2 hours ago

Dead Son Wedding : तेलंगाना के माता-पिता की अनोखी मिसाल, 23 साल से हर साल रचाते हैं मृत बेटे की शादी

Dead Son Wedding :  तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से एक ऐसी मर्मस्पर्शी और विस्मयकारी खबर…

2 hours ago

This website uses cookies.