प्रतापपुर @thetarget365 सूरजपुर वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के परिसर कपसरा के कक्ष क्रमांक 1681 के वनक्षेत्र से लगे धान के खेत में एक लकड़बग्घा (स्ट्रिप्ड हाइना) बीमार एवं सुस्त अवस्था में पड़ा हुआ मिला। परिसर रक्षक राहुल सिंह द्वारा तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही प्रतापपुर के उप वनमण्डलाधिकारी आशुतोष भगत एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी उत्तम कुमार मिश्रा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वन विभाग के अधिकारियों व टीम ने वन संरक्षक वन्यप्राणी आरके बढ़ई के निर्देशन, सूरजपुर वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल के मार्गदर्शन एवं कानन पेंडारी बिलासपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. चंदन के नेतृत्व में लकड़बग्घे का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू उपरांत लकड़बग्घे का प्रारंभिक उपचार कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा दिया गया है। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू किया गया लकड़बग्घा मादा है तथा इसकी आयु 06-07 वर्ष के बीच है। जांच में लकड़बग्घे के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं।
Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…
Maharashtra crime : महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके से एक ऐसी हृदयविदारक घटना…
US Iran War 2026 : अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध को एक…
Surrey gang war : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित सरे शहर से एक और…
Wildlife horror facts : प्रकृति की गोद में जहाँ एक ओर अटूट ममता के उदाहरण…
UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई…
This website uses cookies.