अंबिकापुर (thetarget365)। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपने एक्स एकाउंट के ज़रिए कहा है कि दूसरे चरण का चुनाव खत्म हो चुका है और तीसरा चरण होने वाला है। भाजपा नेता हर सभा में केवल और केवल कांग्रेस और हमारे घोषणापत्र की चर्चा कर रहे हैं। न्याय की गारंटी, जो आम जन को सशक्त कर रही है, भाजपा उससे ही घबरा रही है। प्रधान मंत्री मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने सैंकड़ों सभाएं कर ली हैं लेकिन एक भी सभा में न तो उन्होंने ये बताया कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया है, न ही यह बता रहे हैं कि आगे क्या करेंगे अगर जनता उन्हें वोट दे। क्योंकि न तो कोई रोडमैप था, और न ही आगे है।
हर जगह, चाहे वो नड्डा जी का इंटरव्यू हो, चाहे मोदी जी की सभा, चाहे अमित शाह जी का रोड शो, बात कांग्रेस और न्याय-पत्र की हो रही है।
भाजपा के कार्यकर्ता भी कन्फ्यूज हैं – जमीन पर अपना एजेंडा ले कर जा रहे हैं तो वहां भी चर्चा न्याय पत्र से उत्साहित जनता का सामना करना पड़ रहा है।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.