Pitabas Panda Murder: ओडिशा में चर्चित बीजेपी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता पीताबास पांडा हत्याकांड ने राजनीतिक हलकों में भूचाल ला दिया है। बुधवार को इस मामले में गंजम जिले के बीजू जनता दल (बीजेडी) के जिलाध्यक्ष और बरहामपुर से पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरहामपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि यह हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, व्यक्तिगत दुश्मनी और आर्थिक नुकसान की पृष्ठभूमि में की गई।
पीताबास पांडा की हत्या 6 अक्टूबर को उनके ब्रह्मनगर स्थित आवास के पास की गई थी। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड के पीछे 50 लाख रुपये की सुपारी डील थी, जिसमें से 10 लाख शूटर को दिए गए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा के साथ-साथ बरहामपुर के पूर्व मेयर सिबा शंकर दास (पिंटू), पार्षद मलय बिशोयी, और पांडा के सहयोगी मदन दलेई शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 80 से अधिक लोगों से पूछताछ और 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।
बिक्रम पांडा और अन्य आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच बरहामपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को अंदेशा था कि कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन हो सकता है, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
बीजेडी की नेता और विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने बिक्रम पांडा को निर्दोष बताते हुए कहा, “पुलिस ने असली अपराधियों को बचाने के लिए पूर्व विधायक को झूठा फंसाया है।”
वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुरेश पुजारी ने बीजेडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेडी अपराधियों को संरक्षण दे रही है और अपराध को बढ़ावा देकर ओडिशा के साथ अन्याय कर रही है।”
पीताबास पांडा की हत्या से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल केस ने ओडिशा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। जहां पुलिस जांच को अपनी सफलता मान रही है, वहीं राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि अदालत की कार्रवाई इस चर्चित मामले को क्या मोड़ देती है।
Iran Spy Network: ईरान के कद्दावर नेता अली लारीजानी की हत्या के बाद तेहरान ने…
Pakistan Minority Oppression: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर हिंदू और ईसाई परिवारों के लिए अस्तित्व…
Trump Iran Threat: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण रक्तपात और ईरान के शीर्ष नेतृत्व के…
Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित दंतेवाड़ा जिले का बड़ेपल्ली गांव आज के आधुनिक…
Hindu New Year 2083: सनातन धर्म की गणना के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…
Religious Controversy: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे,…
This website uses cookies.