अंबिकापुर। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष को अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत अपने कार्यकाल में क्या-क्या विकास कार्य किए उसे भी आम जनमानस को विज्ञप्ति के माध्यम से बताने की अपील की है। अनर्गल एवं झूठा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पीठ थपथपाने का काम उचित नहीं है।
विधायक अग्रवाल ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने फोरलेन सड़क को टू लेन करने का प्रस्ताव राज्य शासन से केंद्र को भिजवाया था। उसी आधार पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फोरलेन सड़क को टूलेन मार्ग में परिवर्तित किया था। लखनपुर नगरपंचायत अध्यक्ष ने फोरलेन मार्ग को यथावत रखने हेतु केंद्रीय मंत्री को पत्र भी लिखा था। आज दिनांक तक बाईपास सड़क का निर्माण नही हो पाया। विधायक ने कांग्रेस नेताओं से जानना चाहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन बनने से दुर्घटनाएं कम होती है या टू लेन बनने से दुर्घटना कम होती है। वर्तमान में नगर से गुजरने वाले टूलेन मार्ग पर भारी वाहन एवं छोटे चारपहिया वाहन व दोपहिया वाहन का दबाव अत्यधिक होने से आए दिन दुर्घटनाएं एवं मार्ग जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। निश्चय ही भविष्य में बाईपास बनने के बावजूद बसों, चारपहिया वाहन तथा दोपहिया वाहन का दबाव बना रहेगा जिसे दृष्टिगत रखते हुए विधायक द्वारा सदन में फोरलेन मार्ग की मांग रखा गया। विधायक ने कहा कि वर्तमान के नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू ने नितिन गडकरी से बाईपास की मांग की थी। झूठा श्रेय तथा कुछ चंद लोगों के लिए जनता को परेशान करने के लिए ही फोरलेन मार्ग को टू लेन में परिवर्तित करा कर बाईपास का नाम लिया गया जिसका आज दिनांक तक निर्माण नही हो पाया। उन्होंने पूर्व विधायक सिंहदेव के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भी जानना चाहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा पटल पर जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लाने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने एक प्रेस नोट जारी कर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल पर तुच्छ राजनीति के उद्देश्य से विधानसभा में झूठा वक्तव्य देने की निंदा की थी। साथ ही लखनपुर मुख्यमार्ग को फोरलेन की जगह टू लेन निर्माण के संबंध में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का लिखा पत्र भी साझा किया था। तब से शहर की राजनीति में गर्माहट बढ़ी है।
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…
This website uses cookies.