UP Crime : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अलीगंज क्षेत्र के देवपुर गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के पूर्व प्रधान जय सिंह (70) की ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात के पीछे चुनाव की पुरानी रंजिश को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, देवपुर गांव के तीन बार के पूर्व प्रधान जय सिंह बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल से अलीगंज से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ही उनका वर्तमान प्रधान अमित फौजी और उनके परिजनों से विवाद हो गया। विवाद का तात्कालिक कारण दामाद नेत्रपाल फौजी के भूखंड की मिट्टी उठाने को लेकर था।
मृतक के बेटे सर्वेश ने आरोप लगाया है कि इसी मामूली विवाद के दौरान, प्रधान पक्ष के लोगों ने जय सिंह को घेर लिया और उन पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जय सिंह को परिजन तुरंत अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जय सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने शव को लेकर सीधे अलीगंज थाने पहुँचे और वहाँ रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को तत्काल कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।
करीब दो घंटे तक चले बवाल के दौरान थाने में ग्रामीणों की व्यापक भीड़ जमा रही। एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ अलीगंज नितेश गर्ग और स्थानीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मौके पर पहुँचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
मृतक के बेटे सर्वेश ने प्रधान अमित फौजी, श्याम सिंह और प्रेमसिंह सहित अन्य साथियों पर मिलकर पिता की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में हार के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी। उस समय भी गोलीबारी और पथराव की घटना हुई थी। यह पुरानी चुनावी दुश्मनी ही इस खूनी वारदात की वजह बनी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अलीगंज नितेश गर्ग ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गांव में व्यापक बल तैनात कर दिया है और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज़ी से कोशिशें की जा रही हैं। गांव में तनावपूर्ण शांति बरक़रार है।
Read More : Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद भी दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में; सांस लेना हुआ दूभर
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.