Thetarget365

प्रदेश में प्रारंभ होंगे चार नये KV School

रायपुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय (KV School) खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है।

thetarget365

Recent Posts

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

7 minutes ago

Sarfaraz Ahmed retirement: 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो का संन्यास, सरफराज अहमद के करियर का हुआ अंत

Sarfaraz Ahmed retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के…

41 minutes ago

अंबिकापुर में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक : रजनी रविशंकर त्रिपाठी बनीं महिला इकाई की संभाग अध्यक्ष

Ambikapur News : सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत…

48 minutes ago

This website uses cookies.