अंतरराष्ट्रीय

France Returns Skulls: औपनिवेशिक इतिहास से न्याय की ओर, फ्रांस ने मेडागास्कर को लौटाईं राजा टोएरा समेत 3 खोपड़ियां

France Returns Skulls: फ्रांस ने औपनिवेशिक काल की एक ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए मेडागास्कर को तीन खोपड़ियां लौटाई हैं, जिनमें से एक को मालागासी राजा टोएरा की मानी जा रही है। यह ऐतिहासिक वापसी 2023 में फ्रांस में लागू हुए एक नए कानून के तहत संभव हो सकी, जो मानव अवशेषों को उनके मूल देशों को लौटाने की अनुमति देता है।

1897 में हुई थी राजा टोएरा की हत्या

फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के दौरान 1897 में राजा टोएरा की हत्या कर दी गई थी। सैनिकों ने उनका सिर काटकर एक “ट्रॉफी” की तरह पेरिस ले जाकर नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम में प्रदर्शित किया था। इसके साथ ही दो अन्य खोपड़ियां साकालावा समुदाय के लोगों की हैं, जो मेडागास्कर की एक प्रमुख जातीय समूह है।

128 साल बाद ‘खुले घाव’ पर मरहम

मेडागास्कर की संस्कृति मंत्री वोलामिरांती डोना मारा ने इस वापसी को दोनों देशों के रिश्तों में “एक नए युग की शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा,”पिछले 128 वर्षों से हमारे देश के दिल में एक खुला घाव था। आज वह भरने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है।” अब ये खोपड़ियां मेडागास्कर ले जाकर धार्मिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ दफनाई जाएंगी।

फ्रांस की ऐतिहासिक पहल

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने इस मामले को “औपनिवेशिक हिंसा और मानवीय गरिमा के खिलाफ एक उदाहरण” बताया। 2023 में पास हुए कानून के बाद यह पहली बार है कि फ्रांस ने किसी देश को मानव अवशेष लौटाए हैं। इस कानून से पहले प्रत्येक मामले में संसद को विशेष कानून पास करना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती थी। इस कदम के बाद अब ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और अन्य देशों ने भी फ्रांस से अपने पूर्वजों के अवशेष वापस करने की मांग तेज कर दी है।

राष्ट्रपति मैक्रों की पहल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही औपनिवेशिक इतिहास को स्वीकार करने की दिशा में कई पहल की हैं। अप्रैल 2025 में मेडागास्कर की यात्रा के दौरान उन्होंने फ्रांस द्वारा किए गए औपनिवेशिक अत्याचारों के लिए क्षमा मांगने की बात कही थी। मेडागास्कर ने 1960 में फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

फ्रांसीसी संग्रहालयों में अब भी हजारों अवशेष

फ्रांस के Musée de ’Homme (मानव संग्रहालय) में अभी भी 30,000 से अधिक खोपड़ियां और कंकाल मौजूद हैं, जो कभी फ्रांस के उपनिवेश रहे देशों से लाए गए थे। अब नए कानूनों के चलते इनकी वापसी की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

Read More : Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मचा घमासान, चर्चा में मोहम्मद शमी का बयान

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़ में मौत का तांडव, मेगा हाईवे पर बस के उड़े परखच्चे, 5 की मौत

Hanumangarh Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से आज सुबह एक हृदयविदारक खबर सामने आई…

3 hours ago

APSSB CGL Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश में स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी

सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अरुणाचल प्रदेश से…

3 hours ago

Rajya Sabha Election 2026 : बिहार और ओडिशा में विपक्ष पस्त, एनडीए ने हासिल की ऐतिहासिक जीत

Rajya Sabha Election 2026: देश की राजनीति में सोमवार, 16 मार्च 2026 का दिन बेहद…

3 hours ago

NZ vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण जॉर्डन हरमन सीरीज से बाहर

NZ vs SA T20:  दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम इस वक्त पांच मैचों की रोमांचक…

3 hours ago

LPG Crisis in Surguja: सरगुजा में एलपीजी का भीषण संकट, दोगुनी बुकिंग से सप्लाई फेल, ₹1800 में ब्लैक हो रहा एक सिलेंडर

LPG Crisis in Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मची…

3 hours ago

This website uses cookies.