Thetarget365

डिजिटल अंबिकापुर बनाने शहर के प्रमुख स्थलों पर फ्री वाई फाई सेवा होगी शुरू, भाजपा ने वचनपत्र किया जारी

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव हेतु बीजेपी ने जारी किया वचन पत्र

वचन पत्र की हर गारंटी को पूरी तरह निभाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे- राम विचार नेताम

अंबिकापुर @thetarget365 नगर पालिक निगम अंबिकापुर चुनाव हेतु भाजपा सरगुजा द्वारा निर्मित वचन पत्र/घोषणा पत्र को कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राम विचार नेताम ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे, नगर निगम चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में जारी किया। वचन पत्र के विमोचन अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मोदी जी ने कहा था, “भाजपा की गारंटी, मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी” हम अपने वचन पत्र की हर गारंटी को पूरी तरह निभाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।

भाजपा का वचन पत्र

1 रूके हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को और वर्तमान में स्वीकृत हुए घरों को तेजी से पूरा करेंगे।

2 नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे साथ हम सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।

3 शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्ग बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रामानुजगंज रोड, रायगढ़ रोड को फोरलेन से जोड़ा जाएगा।

4 शहर में बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए नवीन रिंग रोड का निर्माण होगा।

5 अंबिकापुर को प्रदेश का स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवीन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

6 नालियों के गंदे पानी से मुक्ति हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट की स्थापना की जाएगी।

7 डिजिटल अंबिकापुर बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर फ्री वाई फाई सेवा शुरू की जाएगी।

8 अंबिकापुर शहर को केंद्र सरकार की मदद से स्मार्ट सीटी में परिवर्तित किया जाएगा।

9 जल संकटग्रस्त क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए 20 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियों का निर्माण किया जाएगा।

10 चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं हेतु पृथक से पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

11 शहर में ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

12 पुराना बस स्टैण्ड में अत्याधुनिक व सर्व सुविधा युक्त उन्नत व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।

13 शहर से 25 किमी दूर तक सिटी बस सेवा का पुनः शुभारम्भ किया जाएगा।

14 श्रमिकों का सम्मान करने के लिए मजदूर सदन का निर्माण किया जाएगा।

15 साहित्यकारों के प्रोत्साहन हेतु साहित्य सदन एवं नाट्य विधा हेतु सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा।

16 गरीबों को न्यूनतम राशि में भोजन उपलब्ध कराने हेतु निगम द्वारा दाल-भात सेन्टर का पुनः संचालन किया जाएगा।

17 माँ महामाया द्वार से महामाया मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण व उद्यान का निर्माण किया जाएगा।

18 निर्माणाधीन ट्रान्सपोर्ट नगर का विकसित कर पूर्ण किया जाएगा।

19 आवश्यकतानुसार वार्डों में ओपन जीम की स्थापना की जाएगी।

20 फल एवं सब्जी मंडी का स्थानान्तरण कर शहर के चारों दिशाओं में पार्किंग सहित वृहद फल बाजार विकसित किये जाएगें।

21 महिलाओं के आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा।

22 विधवा परितक्यता महिलाओं हेतु रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा।

23 महिलाओं के लिए पृथक तरणताल का निर्माण किया जाएगा।

24 विभिन्न चौक-चौराहों पर नागरिकों के छाया व विश्राम हेतु शेड का निर्माण किया जाएगा।

25 सौर उर्जा से संचालित एलईडी स्ट्रीट लाईट लगायेंगे।

26 नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी तालाबों का गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

27 विभिन्न वार्डो में यथासंभव महिलाओं एवं बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया जाएगा।

28 शहर के अंतर्गत सभी टूटी सड़कों व नालियों का नवीनीकरण (जीर्णोधार ) किया जाएगा।

29 नगर निगम के पास उपलब्ध सभी सुविधाओं एवं सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को नगर निगम द्वारा एप्प के माध्यम से घर पहुंच सेवा प्रारम्भ की जाएगी।

30 बच्चों की शिक्षा हेतु सर्वसुविधायुक्त ई-लाईब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

31 योग केन्द्र की स्थापना भी की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Trump Iran Warning : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी, परमाणु समझौते पर कड़ा रुख, दी घेराबंदी की धमकी

Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…

23 minutes ago

Riyan Parag Vaping : रियान पराग की बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद के बाद BCCI का कड़ा एक्शन संभव

Riyan Parag Vaping :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…

28 minutes ago

IRGC Military Council : मुज्तबा खामेनेई की रहस्यमयी चुप्पी, क्या ईरान में सेना ने कर दिया है तख्तापलट?

IRGC Military Council :  अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…

39 minutes ago

FIFA World Cup 2026 : येलो कार्ड नियमों में बड़े बदलाव, खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत

FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ, FIFA वर्ल्ड कप…

43 minutes ago

West Bengal Polls : दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 5 बजे तक गिरे 89.99% बंपर वोट

West Bengal Polls  : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने…

49 minutes ago

Bengal Election 2026 : ममता बनर्जी का बड़ा दावा, 1984 के अनुभव से तुलना कर बंगाल चुनाव में जीत पर कही बात

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार,…

1 hour ago

This website uses cookies.