Thetarget365

1 मई से कैश विड्रॉल पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, इतने रुपये बढ़ सकता है चार्ज…

नई दिल्ली। अक्सर हम कैश निकालने के लिए एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि एटीएम के जरिए आप 24×7 कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। मौजूदा वक्त में, एटीएम से कैश निकालने पर एक लिमिट तक आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता है। लेकिन लिमिट पूरी होने के बाद आपके अकाउंट से एक निश्चित चार्ज काटा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब यहीं चार्ज बढ़ने वाला है। 1 मई 2025 से एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाले शुल्क को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह से अब आपको एटीएम से कैश निकालना और भी महंगा पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुल्क बढ़ाने का ये फैसला एटीएम ऑपरेशन कॉस्ट को देखकर लिया गया है।

एटीएम से कैश निकालने पर कितना बढ़ेगा शुल्क?

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये बदलाव देश की केंद्रीय बैंक,आरबीआई और एनपीसीआई दोनों ने मिलकर किया है। इस बदलाव के तहत 1 मई 2025 से एटीएम मशीन से कैश निकालने पर लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है। अभी हमें कैश निकालने पर 17 रुपये चार्ज देना होता है, जिससे 1 मई से बढ़ाकर 19 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन जैसे मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक के लिए भी अभी 6 रुपये चार्ज लगता है, जिसे बढ़ाकर 7 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया जाएगा।

कितनी बार कर सकते है मुफ्त ट्रांजेक्शन?

देश की केंद्रीय बैंक, आरबीआई के अनुसार सभी ग्राहक एक तय लिमिट तक ही फ्री में पैसा निकाल सकते हैं। मेट्रो सिटी जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलुरू) में हर महीने व्यक्ति तीन ट्रांजेक्शन शुल्क फ्री कर सकता है।

सभी ग्राहक लिमिट तक एटीएम से कैश फ्री में निकाल सकते हैं। लेकिन लिमिट पूरी होने के बाद आपको इंटरचेंज फीस देनी होती है। इंटरचेंज फीस वहीं है, जो एक बैंक दूसरे बैंक को उसके ग्राहकों द्वारा एटीएम इस्तेमाल करने पर देता है। लिमिट पूरी होने पर यहीं चार्ज बैंक अपने ग्राहकों से शुल्क के नाम पर लेता है। अभी ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों से लगभग 17 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज ले रहे हैं।

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

3 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

3 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

3 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

3 hours ago

This website uses cookies.