छत्तीसगढ़

फर्जी नामांतरण कर जमीन हड़पने का खेल उजागर, आरोपी गिरफ्तार, 75 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

Surajpur News : सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का बड़ा मामला सामने आया है। थाना चंदौरा पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी नामांतरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने पिता को मृतक का वैध उत्तराधिकारी बताकर करोड़ों की जमीन पर कब्जा जमाने की साजिश रची थी।

एसपी कार्यालय में हुई शिकायत, जांच में खुली पोल

ग्राम परमेश्वरपुर निवासी 75 वर्षीय शिवचरण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर में लिखित शिकायत देकर बताया था कि ग्राम बंशीपुर स्थित उनकी स्वामित्व वाली 3.25 हेक्टेयर भूमि को धोखाधड़ीपूर्वक दूसरे के नाम दर्ज करा लिया गया है। शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीओपी प्रतापपुर द्वारा कराई गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी लक्ष्मण सिंह और उसके पुत्र अशोक सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। जांच में यह भी पाया गया कि मृतक शिवभजन की मृत्यु वर्ष 2014 में हो चुकी थी, जबकि उसके बाद वर्ष 2016 में फर्जी नामांतरण आदेश जारी कराया गया।

फर्जी पंचनामा तैयार कर कराया गया नामांतरण

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी पंचनामा तैयार कर लक्ष्मण सिंह को मृतक शिवभजन का पुत्र और वैध उत्तराधिकारी दर्शाया। इसी आधार पर भूमि का फौती नामांतरण कराया गया। पुलिस के अनुसार यह पूरा कृत्य मुआवजा और नौकरी प्राप्त करने की नियत से किया गया था। मामले में थाना चंदौरा में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(बी) और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दबिश देकर आरोपी अशोक सिंह गिरफ्तार

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना चंदौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि फर्जी पंचनामा तैयार कर भूमि अपने पिता लक्ष्मण सिंह के नाम दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नील कुसुम बेक, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, शेखर मानिकपुरी एवं अमृत जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Twisha Sharma Death Case : तलाकशुदा बेटी वाली टिप्पणी पर अदालत में बढ़ी बहस, मामला बना चर्चा का केंद्र

Twisha Sharma Death Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित और बेहद हाई-प्रोफाइल…

1 hour ago

Assam UCC Bill : असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बनेगा

Assam UCC Bill : उत्तर-पूर्वी राज्य असम की राजनीति और सामाजिक ढांचे में आज एक…

2 hours ago

Premanand Maharaj : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, एकांतवास के बीच की बड़ी अपील

Premanand Maharaj : श्री वृंदावन धाम के प्रख्यात संत श्रद्धेय प्रेमानंद महाराज ने अपने करोड़ों…

2 hours ago

Shimla Traffic : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, पहाड़ों पर उमड़ा सैलानियों का भारी महाजाम

Shimla Traffic : वर्तमान समय में देश के मैदानी राज्यों में हाड़ कंपाने वाली गर्मी…

2 hours ago

Yuvraj Singh Viral Post : आईपीएल से पंजाब किंग्स बाहर, भड़के युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर दी चप्पल मारने की चेतावनी

Yuvraj Singh Viral Post : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले अब अपने…

2 hours ago

Brahmapuri Temperature : ब्रह्मपुरी बना देश का सबसे गर्म शहर, भीषण लू ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Brahmapuri Temperature : वर्तमान समय में संपूर्ण भारतवर्ष के अधिकांश राज्य भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप…

2 hours ago

This website uses cookies.