राष्ट्रीय

Shehzad Bhatti vs Lawrence Bishnoi: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने दी लॉरेंस बिश्नोई को धमकी, कहा – अब दुश्मनी देख

Shehzad Bhatti vs Lawrence Bishnoi: भारत और पाकिस्तान के गैंगस्टरों के बीच अब दुश्मनी का सिलसिला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के बीच सोशल मीडिया पर खुलेआम जंग छिड़ चुकी है। पुर्तगाल में हाल ही में सामने आए एक गैंगवार केस के बाद अब भट्टी ने लॉरेंस को खुलेआम धमकी दी है“तूने मेरी यारी देखी है, अब दुश्मनी देख।”

पुर्तगाल में गैंगवार और शहजाद की धमकी

कुछ दिनों पहले पुर्तगाल में पहली बार भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवार हुआ। लॉरेंस गैंग से जुड़े रणदीप मालिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली और बताया कि हमला रोमी और प्रिंस के ठिकानों पर किया गया। उसी बीच शहजाद भट्टी नाम के पाकिस्तानी गैंगस्टर ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसकी हत्या कराने की कोशिश की।

शहजाद ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसके फ्लैट के बाहर एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। वीडियो में भट्टी खुद उस लोकेशन पर पहुंचा और लॉरेंस को खुलेआम चुनौती दी – “अगर गैंगस्टर बनने का इतना ही शौक है, तो खुद आकर देख, वरना जिस दिन जेल से बाहर निकलेगा, पता चल जाएगा असली गुंडा कौन है।”

‘मैं कोई सिद्धू मूसेवाला नहीं हूं’

शहजाद भट्टी ने लॉरेंस को चेतावनी देते हुए कहा, “मैं कोई सिद्धू मूसेवाला नहीं हूं। मुझे छू लिया, तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।” भट्टी ने वीडियो में 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग भी की और पुर्तगाल में हुए हमले का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिश्नोई उसके पीछे पड़ा हुआ है।

कैसे टूटी यारी, बनी दुश्मनी?

2024 में दोनों गैंगस्टरों के बीच वीडियो कॉल वायरल हुआ था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई शहजाद को ईद की बधाई दे रहा था। तब भट्टी ने दावा किया था कि “लॉरेंस मेरा भाई है, उसके लिए जान भी दे सकता हूं।” लेकिन इंटरव्यू के कुछ दिन बाद लॉरेंस ने एक वीडियो जारी कर कहा कि “शहजाद देश का दुश्मन है, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं।” तभी से दोनों के बीच दुश्मनी की शुरुआत मानी जा रही है।

कौन है शहजाद भट्टी?

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसके तार पाक अंडरवर्ल्ड और आतंकी संगठनों से जुड़े बताए जाते हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर हथियारों के वीडियो और धमकी भरे बयान साझा करता है। हाल ही में उसने मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी दी थी और पंजाब में ग्रेनेड हमलों के पीछे उसका नाम सामने आया है। इसी के चलते पंजाब पुलिस ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन करवा दिया है।

भारत और पाकिस्तान के गैंगस्टरों के बीच यह डिजिटल वॉर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी है। सोशल मीडिया अब इन अपराधियों के लिए हथियार बन चुका है, जिससे वे न सिर्फ एक-दूसरे को धमकाते हैं, बल्कि युवाओं को गुमराह भी करते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक गंभीर अलर्ट है कि अंतरराष्ट्रीय गैंग गठजोड़ अब और अधिक खतरनाक होता जा रहा है।

Read More:Blood Moon 2025: 82 मिनट ही क्यों दिखा ब्लड मून? जानिए पूर्ण चंद्रग्रहण के पीछे की असली वजह

Thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

3 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

3 hours ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

3 hours ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

4 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

5 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

5 hours ago

This website uses cookies.